main page

बेटी प्रियंका को पीछे छोड़ संगीत में खूब नाचीं मां मधु चोपड़ा, डांस मूव्स देख सब हुए हैरान

Updated 03 December, 2018 12:06:32 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कैथोलिक के बाद कल हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर पति-पत्नी बन गए हैं। फिलहाल अब फैंस निकयांका की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि निकयांका की हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं...

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कैथोलिक के बाद कल हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर पति-पत्नी बन गए हैं। फिलहाल अब फैंस निकयांका की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि निकयांका की हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। संगीत सेरेमनी में रॉयल फंक्शन देखने को मिला। 

Bollywood Tadka

संगीत सेरेमनी में विदेशी बाबू की फैमिली के साथ-साथ उनके खास दोस्त भी शामिल थे। वहीं देसी गर्ल के भी परिवार वालों के साथ-साथ करीबी पूरा अंबानी परिवार मौजूद रहा।

Bollywood Tadka

दरअसल, ईशा अंबानी प्रियंका की खास दोस्त हैं। संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

Bollywood Tadka

कुछ तस्वीरों में प्रियंका मां मधु चोपड़ा के साथ डांस करते हुए दिख रही हैं। मधु ने बेटी के साथ मिलकर ग्रेस डांस किया। उनके डांस मूव्स को देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

Bollywood Tadka

वहीं निक ने भी अपनी दुल्हन प्रियंका के लिए डांस किया और गाना गाया।  प्रियंका के जेठ-जिठानी भी स्टेज पर नाचते नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

इस दौरान निकयांका काफी खुश नजर आए।  प्रियंका ने संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 

Bollywood Tadka


शादी के बाद होंगे 2 रिसेप्शन 

खबरें हैं कि प्रियंका और निक की शादी के दो रिसेप्शन होंगे। एक रिसेप्शन दिल्ली में 4 दिसंबर को होगा। तो वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई स्टार्स के पहुंचने की संभावना है। जबकि मुंबई में होने वाले रिसेप्शन की अभी कोई तारीख सामने नहीं आई है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि अब शादी की अपडेट्स मिलने के बाद अब फैंस को निकयांका की शादी की तस्वीरों का बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि उनकी मेहंदी और संगीत की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

It all began as a fierce song & dance competition between the families but ended, as always, as a huge celebration of love.  Nick and I were looking forward to the Sangeet (musical evening), another pre wedding ritual.. and to see what each side had put together. And what a performance it was. Each family telling our stories through song and dance, filled with lots of laughter and love. We were both filled with gratitude for the effort, the love and the laughter and will carry the memories of this special evening for the rest of our lives. It is an amazing start to a lifetime of togetherness for our families and friends...#grateful @nickjonas 📹/📷: @calebjordanlee @josevilla @josephradhik

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Dec 2, 2018 at 4:57am PST


 

: Neha

priyanka chopranick jonasmadhu chopradancesangeet ceremonypriyanka chopra hindi newsb-townbollywood news in hindibollywood gossipswedding picturesumaid bhawan palacejodhpuremotionalmadhu choprajodhpur wedding hindi news

loading...