main page

Me Time: येलो सलवार सूट..बालियां और चूड़ियां..विदेशी धरती में प्रियंका चोपड़ा के 'देसी लुक' ने लूटी वाहवाही

Updated 08 April, 2022 11:59:49 AM

इस बात में कोई दोराहे नहीं है कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बी-टाउन और हाॅलीवुड इंडस्ट्री की स्टनर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह हमेशा ही अपनी स्टाइलिश तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लेती हैं। वेस्टर्न आउटफिट में तो पीसी कहर ढाती ही हैं लेकिन उनका ट्रेडिशनल लुक भी लाइमलाइट चुरा लेती हैं। पीसी विदेश में रहते हुए भी वह अक्सर अपने देसी अंदाज से फैंस का दिन बना दिया करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में पीसी ने इंस्टा पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की।

मुंबई: इस बात में कोई दोराहे नहीं है कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बी-टाउन और हाॅलीवुड इंडस्ट्री की स्टनर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह हमेशा ही अपनी स्टाइलिश तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लेती हैं। वेस्टर्न आउटफिट में तो पीसी कहर ढाती ही हैं लेकिन उनका ट्रेडिशनल लुक भी लाइमलाइट चुरा लेती हैं।

Bollywood Tadka

पीसी विदेश में रहते हुए भी वह अक्सर अपने देसी अंदाज से फैंस का दिन बना दिया करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में पीसी ने इंस्टा पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो प्रियंका येलो एंड व्हाइट कलर के सूट सलवार में दिख रही है। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है। कानों में बड़ी-बड़ी बालियां,ओपन हेयर्स और चूड़ियां प्रियंका के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। आंखों पर लगे ब्लू गॉगल उनकी खूबसूरती को और भी उम्दा बना दिया है। वह अपने घर की छत पर दिलकश अंदाज में पोज दे रही हैं। 

Bollywood Tadka

तस्वीर के बैकग्राउंड में नीला आसमान और नीला पानी देखकर आपका दिन बन जाएगा। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने लिखा-जब सूरज अभी-अभी निकला हो।

Bollywood Tadka

बता दें प्रियंका 3 महीने पहले सरोगेसी से मां बनी हैं। प्रियंका ने पति निक संग एक प्यारी सी बेटी का वेलकम किया। प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप स्टार निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। शादी के करीब तीन साल बाद ये कपल माता-पिता बनें है। 

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका के पास कई प्रोजेक्ट उनकी पाइपलाइन में है। वह 'एंडिंग थिंग्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में दिखेंगी। प्रियंका के पास फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' भी है, जिसमें कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में देखी जाएंगी।

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka Chopradesi girl avatarBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...