main page

बर्फीली वादियों में फैमिली संग वेकेशन पर निकली प्रियंका चोपड़ा, बेटी को स्ट्रॉलर में लिए बर्फबारी में सैर कराती आईं नजर

Updated 04 February, 2023 05:22:42 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस करके चलती हैं। वह काम के साथ खुद और फैमिली के साथ वक्त बिताना अच्छे से जानती हैं। इन दिनों प्रियंका अपनी फैमिली के साथ अमेरिका के स्टेट कोलोराडो में घूमने निकलीं हैं, जहां वह बर्फीली वादियों में खूब एंजॉय कर रही हैं। कोलोराडो से एक्ट्रेस ने कुछ गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस करके चलती हैं। वह काम के साथ खुद और फैमिली के साथ वक्त बिताना अच्छे से जानती हैं। इन दिनों प्रियंका अपनी फैमिली के साथ अमेरिका के स्टेट कोलोराडो में घूमने निकलीं हैं, जहां वह बर्फीली वादियों में खूब एंजॉय कर रही हैं। कोलोराडो से एक्ट्रेस ने कुछ गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

Bollywood Tadka


प्रियंका चोपड़ा ने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा-हर रोज परफेक्ट मोमेंट्स बनाते हुए।

Bollywood Tadka

 

तस्वीरों में प्रियंका रेड एंड ब्लू चेक वाले कोट में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। चेहरे पर काला चश्मा और खुले बालों से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

Bollywood Tadka

 

एक तस्वीर में पीसी बेबी स्ट्रॉलर लिए जबरदस्त पोज दे रही हैं तो अन्य एक में अपने फ्रेंड्स के साथ नजर आ रही हैं।


वहीं प्रियंका संग वेकेशन पर निकले निक जोनस ने भी बर्फीली वादियों पर स्केटिंग करते का अपना वीडियो शेयर किया है। 

Bollywood Tadka


बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल जनवरी में बेटी मालती मैरी का इस दुनिया में स्वागत किया था, जिसका चेहरा एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले निक के फंक्शन में रिवील किया था। निकयांका की लाडली बेहद क्यूट हैं।

Content Writer: suman prajapati

Priyanka Chopraenjoysvacationfamilysnowy valleysBollywood NewsHollywood News and GossipHollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...