जिसका फैंस को बेसबरी से इंतजार था, वो शुभ घड़ी आ गई है। यानि एक्टर और प्रड्यूसर हरमन बावेजा 21 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले हरमन के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में एक्टर अपने खास दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी करते नजर आ रहे हैं। हरमन बावेजा की पार्टी में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, आशीष चौधरी और आमिर अली जैसे कई बॉलिवुड सेलेब्रिटीज भी शामिल हुए। राज कुंद्रा ने हरमन की पार्टी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इसके अ
20 Mar, 2021 02:41 PMबॉलीवुड तड़का टीम. जिसका फैंस को बेसबरी से इंतजार था, वो शुभ घड़ी आ गई है। यानि एक्टर और प्रड्यूसर हरमन बावेजा 21 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले हरमन के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में एक्टर अपने खास दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी करते नजर आ रहे हैं।
हरमन बावेजा की पार्टी में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, आशीष चौधरी और आमिर अली जैसे कई बॉलिवुड सेलेब्रिटीज भी शामिल हुए।
राज कुंद्रा ने हरमन की पार्टी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है जिसमें हरमन डांस करते नजर आ रहे हैं।
बता दें हरमन बावेजा की शादी साशा रामचंदानी से हो रही है। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में चंडीगढ़ सगाई की थी। बता दें साशा रामचंदानी से पहले हरमन के मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु संग भी अफेयर के चर्चे रह चुके हैं। उन्होंने साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा के ऑपोजिट फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म सुपरहिट न हो सकी। इसके बाद हरमन विक्ट्री, डिशकियाऊं और वॉट्स योर राशि जैसी फिल्मों में नजर आए। एक्टर को आखिरी बार 2016 में फिल्म 'चार साहिबजादे: राइज ऑफ बंदा सिंह बहादुर' में देखा गया था।