एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ और फरहान अख्तर स्टारर फिल्म ''द स्काई इज पिंक'' का ट्रेलर हाल ही में रिजी किया गया। ट्रेलर में रोमांस, इमोशंस और फैमिली लव को दिखाया गया है। न मिनट लंबा यह ट्रेलर काफी दमदार नजर आ रहा है।
10 Sep, 2019 10:54 AMमुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ और फरहान अख्तर स्टारर फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर हाल ही में रिजी किया गया। ट्रेलर में रोमांस, इमोशंस और फैमिली लव को दिखाया गया है। न मिनट लंबा यह ट्रेलर काफी दमदार नजर आ रहा है।
ट्रेलर में प्रियंका का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। फिल्म में प्रियंका अदिति चौधरी और फरहान अख्तर निरेन चौधरी के रोल में हैं।
दोनों पति-पत्नी बने हैं, जायरा उनकी बेटी के रोल में नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म में दर्शकों को एक नए चेहरे का अहसास दे रहे रोहित सरफ की ये पहली फिल्म नहीं है।
इससे पहले वह 'डियर जिंदगी' और 'हिचकी' में भी नजर आ चुके हैं।
मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जो कि पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित थीं, जिसकी वजह से 2015 में उनका निधन हो गया था। आयशा ने टॉक शोज में व्याख्यान दिए और फेमस हो गई थीं।
यह फिल्म कई मायनों में बेहद खास है। 'बाजीराव मस्तानी' के बाद ये प्रियंका की पहली बॉलीवुड फिल्म है। वहीं इस फिल्म से जुड़ा दूसरा फैक्ट ये है कि ये जायरा वसीम की आखिरी बॉलीवुड फिल्म है।
'दंगल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जायरा ने कुछ समय पहले ही धर्म को वजह बताकर फिल्मों से किनारा किया।
फिल्म की बात करें तो से एसके ग्लोबल और पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ मिलकर फिल्म को आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
शोनाली बोस ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म की टक्कर सैफ अली खान की 'लाल कप्तान' से होगी।