main page

वॉरेन बफे को Global Citizen Prizeसे  सम्मानित कर खुशी से झूमीं प्रियंका, बोली-'गौरवान्वित महसूस कर रही हूं'

Updated 22 December, 2020 12:53:43 PM

''देसी गर्ल'' प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग के दम से केवल नेशनल ही नहीं बल्कि एक इंटरनेशनल चेहरा बन चुकी हैं। शादी के बाद से तो प्रियंका बॉलीवुड से अधिक समय हॉलीवुड को दे रही हैं। उनके कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। प्रियंका कई विदेशी अवॉर्ड शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका को बिजनेस टायकून और एक समय दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे वॉरेन बफे को सम्मानित करने का मौका मिला।

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग के दम से केवल नेशनल ही नहीं बल्कि एक इंटरनेशनल चेहरा बन चुकी हैं। शादी के बाद से तो प्रियंका बॉलीवुड से अधिक समय हॉलीवुड को दे रही हैं। उनके कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। प्रियंका कई विदेशी अवॉर्ड शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका को बिजनेस टायकून और एक समय दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे वॉरेन बफे को सम्मानित करने का मौका मिला।

Bollywood Tadka

प्रियंका ने वॉरेन बफे को साल 2020 के लिए ग्लोबल सिटिजन अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस मौके को पाकर प्रियंका खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। वहीं अपनी इस खुशी को प्रियंका ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ शेयर किया। प्रियंका पोएक वीडियो शेयर कर लिखा- 'वॉरेन बफे को साल 2020 का ग्लोबल सिटीजन सम्मान देते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है।

Bollywood Tadka

साल 2006 में वॉरेन ने पूरी दुनिया को ये कहते हुए चौंका दिया था कि वे अपनी लगभग सारी संपत्ति जरूरतमंद लोगों को देंगे। अभी तक उन्होंने तकरीबन 37 बिलियन डॉलर्स गरीबों के लिए खर्च किए हैं लेकिन वे यहां भी नहीं रुकने वाले।' पीसी ने आगे लिखा-'वॉरेन ने गिविंग प्लेज नामक संस्था की स्थापना की। उन्होंने लोगों की मदद करने के समय को पहचाना और एक्शन लिया। ऐसा करके उन्होंने कई समकक्ष लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित किया है। आज हम बफे की लीडरशिप, दयालुता और उदारता को सेलिब्रेट कर रहे हैं। धन्यवाद और बधाइयां।' 

Bollywood Tadka

बता दें कि यह अवॉर्ड ऐसे लोगों को दिया जाता है जो दुनिया से गरीबी खत्म करने के लिए लगातार जुटे हुए हैं। इस बार की सेरेमनी को सिंगर जॉन लेजेंड ने होस्ट किया। यह शो इंडिया में 26 दिसंबर से वूट सिलेक्ट और वीएच1 पर देखा जा सकता है।

Bollywood Tadka

प्रियंका के काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। यह फिल्म अरविंद अडिग की पुस्तक वाइट टाइगर पर आधारित है। यह फिल्म 22 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह 'वी कैन बी हीरोज' में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 1 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

: Smita Sharma

priyanka choprafelicitate warrenbuffettglobal citizen prizeBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...