main page

सिगरेट कांड के बाद प्रियंका ने किया 'एल्कोहल ब्रांड' का एड, यूजर्स बोले 'अस्थमा ठीक हो गया क्या छोरी

Updated 05 August, 2019 01:37:37 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पाॅपुलर हैं। आए दिन वह किसी न किसी वजह से वे हमेशा सुर्ख‍ियों में छाई रहती हैं। कभी उनकी पार्टीज, कभी बिकिनी फोटोज और तो और कभी सिगरेट पीती हुई तस्वीरें उनकी चर्चा में आ ही जाती हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पाॅपुलर हैं। आए दिन वह किसी न किसी वजह से वे हमेशा सुर्ख‍ियों में छाई रहती हैं। कभी उनकी पार्टीज, कभी बिकिनी फोटोज और तो और कभी सिगरेट पीती हुई तस्वीरें उनकी चर्चा में आ ही जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर पीसी सुर्खियों में आ गई हैं। इसी बीच प्रियंका का एक नया वीडियो इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है।

 

इस वीडियो में वह एल्कोहल ब्रांड का प्रमोशन करती दिख रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि जिस एल्कोहल ब्रांड के लिए प्रियंका ने यह एड किया है, ये उनका फैशन टूर है। इसमें प्रियंका अपनी सफलता को तीन अलग-अलग शेड्स के जरिए बयां कर रही हैं। वीडियो के साथ पीसी ने कैप्शन में लिखा-'जिंदगी खुद को बार-बार सुदृढ़ बनाना है। आपको हर अवसर को हाथ में लेना होगा, जोखिम उठाना होगा और अपना रास्ता बनाना होगा। सभी की सफलता उनकी अपनी है, यह वो चीज है जिसे आपने कमाया है। यह आपका गर्व है।'

Bollywood Tadka

 

पीसी का ये वीडियो सामने आते ही वह एक बार फिर यूजर्स ने निशाने पर आ गईं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-'लगता है दीदी का अस्थमा ठीक हो गया दारू चल रही है।'

Bollywood Tadka

एक और लिखा- 'मतलब दीदी का कहना है कि उन्होंने ये पीकर प्राइड हासिल किया है।'दूसरे यूजर ने लिखा- 'अस्थमा क्या ठीक हुआ छोरी हाथ से निकल गई।' तीसरे ने लिखा- 'दारू बेचने के लिए इतना सूतियापा। '

Bollywood Tadka, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

बता दें कि इससे पहले पीसी की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थीं। इन तस्वीरों में वह पति और मां के साथ सिगरेट पीती नजर आईं थीं। इन तस्वीरों को लेकर भी प्रियंका को सोशल साइट पर काफी ट्रोल किया गया था। 

Bollywood Tadka

अस्थमा पीड़ित 

शादी से पहले एक वीडियो शेयर कर फैंस को बताया था कि वह अस्थमा से पीड़ित हैं। प्रियंका कहती हैं, 'मैं 5 साल की उम्र से ही अस्थमा से पीड़ित हूं, मेरी मां ने बहुत मदद की। पहले मुझे लोग कहते थे दवा ज्यादा मत लो इसकी आदत हो जाएगी, फिर कभी खत्म नहीं होगी। फिर मैंने गोली लेनी बंद कर दी इसके मुकाबले इनहेलर ज्यादा अच्छा होता है। मुझे जानने वाले कई लोगों को पता है मुझे अस्थमा है लेकिन मैंने कभी छुपाया नहीं।'

Bollywood Tadka

वीडियो में प्रियंका ने आगे कहा था- 'कई बार ऐसा होता है कि स्टेज पर परफॉर्म करने के बाद भी इनहेलर की जरूरत होती है जब मैं धूल के इर्द-गिर्द होती हूं। उस समय मेरे पास वाले लोगों को पता चल जाता है मुझे अस्थमा है। इसके बावजूद मैंने अपने काम के दौरान इसको मैनेज किया है। इसकी वजह से काम में कभी रुकावट नहीं आई।' 

Bollywood Tadka, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका सोनाली बॉस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड स्टार मिंडी कलिंग के साथ एक हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म में काम कर रही हैं। ये फिल्म अक्तूबर में रिलीज होगी। 


 

: Smita Sharma

priyanka chopratrolledalcohol brandadvertisementsmoking picturesBollywoodBollywood News and GossipCelebrityHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...