प्रियंका चोपडा इन दिनों अपनी फिल्म ''द स्काई इज पिंक'' को प्रमोट करने में बिजी हैं । प्रियंका देश भर में अपनी मौजूदगी देने में कोई कसर नहीं छोड रही। प्रियंका डेली को-स्टार्स के साथ प्रमोशन से जुड़े फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर उपलोड कर रही हैं।
05 Oct, 2019 11:56 AM
बॉलीवुड तडका टीम. प्रियंका चोपडा इन दिनों अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को प्रमोट करने में बिजी हैं । प्रियंका देश भर में अपनी मौजूदगी देने में कोई कसर नहीं छोड रही। प्रियंका डेली को-स्टार्स के साथ प्रमोशन से जुड़े फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर उपलोड कर रही हैं।
हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें प्रियंका गरबा बीट्स पर डांस करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ट्रेडिशनल लुक में काफी स्टनिंग लग रही है।
उनके खुले बाल, मैचिंग इयररिंग्स और लाल होंठ उनकी खूबसूरत लुक का एट्रेक्शन बन रहे है, प्रियंका का यह लुक देख फैंस की नजरें उन्हें देखने से हट नही रहीं।
इस दौरान प्रियंका के को-स्टार रोहित सराफ भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। ग्रे और व्हाइट ड्रेस में रोहित काफी बोल्ड लग रहे है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और रोहित दोनों को फालगुनी पाठक के गानो पर गरबा करते देखा जा रहा है।
काम की बात करें तो शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 11 अक्टूबर, 2019 को परदे पर धमाल मचाएगी।