एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने पेरिस में ''ग्लोबल सिटीजन लाइव'' इवेंट को होस्ट किया। इस दौरान एक्ट्रेस का गॉर्जियस लुक देखने को मिला, जिसकी तस्वीेरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
26 Sep, 2021 12:45 PMमुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने पेरिस में 'ग्लोबल सिटीजन लाइव' इवेंट को होस्ट किया। इस दौरान एक्ट्रेस का गॉर्जियस लुक देखने को मिला, जिसकी तस्वीेरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
तस्वीरों में प्रियंका स्काई ब्लू और ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद लाजवाब लग रही है।
एक्ट्रेस हाथ में माइक लेकर इवेंट को होस्ट और मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है।
प्रियंका की इन तस्वीरों को देख कर फैंस दिल हार रहे हैं। फैंस इन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द हॉलीवुड फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था।