main page

जहां करीना को सैफ ने किया था प्रपोज, प्रियंका के लिए निक ने भी चुनी वही जगह

Updated 18 February, 2019 04:43:39 PM

फिल्ममेकर करण जौहर का शो ''काॅफी विद करण'' काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में  बॉलीवुड की दो दीवा प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान पहुंची। ये दोनों शो के फाइनल एपिसोड में करण के साथ अपनी खास बातें शेयर करती नजर आएंगी।

मुंबई: फिल्ममेकर करण जौहर का शो 'काॅफी विद करण' काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में  बॉलीवुड की दो दीवा प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान पहुंची। ये दोनों शो के फाइनल एपिसोड में करण के साथ अपनी खास बातें शेयर करती नजर आएंगी। जिसके प्रोमो की वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। प्रोमो में जब करण करीना से पूछते हैं कि क्या उन्हें याद है सैफ ने उन्हें कहा प्रपोज किया था। इस पर करीना कहती है कि हां याद है, ग्रीम में। बेबो का यह जवाब सुनकर प्रियंका चौंक जाती है और कहती है- मी टू...मुझे भी निक ने ग्रीस में ही प्रपोज किया था। 

 

 
प्रियंका को करीना ने मारा ताना

बता दें कि चैट के दौरान करीना ने प्रियंका को ताना मारते हुए कह दिया कि हॉलीवुड जाकर अपनी जड़ों को मत भूलो। दरअसल, शो के दौरान करण प्रियंका से पूछते हैं कि क्या उन्हें नहीं पता कि वरुण धवन किसे डेट कर रहे हैं, तो इश पर पीसी कहती है कि नहीं, मुझे नहीं पता। तभी करीना कहती हैं-'सुनो हॉलीवुड जाकर अपनी जड़ों को मत भूलो और इसके बाद दोनों हंसने लगती हैं।'

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना इन दिनों फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म 'तख्त' में भी हैं। वहीं प्रियंका की बात करें तो उनकी हाॅलीवुड फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक' हाल ही में रिलीज हुई है। इसके अलावा प्रियंका फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में भी हैं। फिल्म में उनके ऑपोजिट फरहान अख्तर हैं।
 

 

: Smita Sharma

priyanka chopra hindi newskareena kapoor khan hindi newsrevealproposedgreecekoffee with karan 6Bollywood Hindi NewsBollywood News and GossipLatest Television Hindi NewsTV Celebs Actors Gossip News

loading...