main page

ऑस्ट्रेलिया के Vogue अल्ट्रा-ग्लैमरस जून कवर पर छाईं प्रियंका चोपड़ा जोनास

Updated 02 June, 2021 01:39:14 PM

हाल ही ही में बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास ने रेड कार्पेट लुक के साथ इंटरनेट पर धूम मचा दी थी, दीवा ने अब वोग ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने नवीनतम कवर शूट से तस्वीरें साझा की हैं।

नई दिल्ली। हाल ही ही में बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास ने रेड कार्पेट लुक के साथ इंटरनेट पर धूम मचा दी थी, दीवा ने अब वोग ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने नवीनतम कवर शूट से तस्वीरें साझा की हैं। दुनिया भर में अपनी अपील के लिए जानी जाने वाली, पावर आइकन ने पत्रिका के नवीनतम कवर फीचर की शोभा बढ़ाकर एक और मील का पत्थर हासिल किया है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

काले बॉर्डर वाली सफ़ेद रंग की चैनल ड्रेस में, प्रियंका निश्चित रूप से एक अलग अन्दाज में नजर आ रही हैं। सुपरस्टार ने अपने पावरफुल लुक के लिए स्लीक स्ट्रेट बालों और न्यूट्रल मेकअप का विकल्प चुना था। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

कोविड -19 संकट के बीच मानवतावादी भारत की मदद के लिए प्रियंका और उनके पति अथक प्रयास कर रहे हैं। पति निक जोनास के साथ अभिनेत्री ने गिव इंडिया के सहयोग से एक फंडराइज़र की घोषणा की और वैश्विक समुदाय से दान करके भारत की मदद करने का आग्रह किया, जिसके फण्ड से दैनिक भोजन, स्वास्थ्य देखभाल, भौतिक बुनियादी ढांचे सहित कोविड देखभाल केंद्र, आयसोलेशन केंद्र और ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र प्रदान करने के लिए जाएगा तथा चिकित्सा उपकरण, वैक्सीन सहायता जुटाने केलिए होगा ।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रियंका का फंडराइज़र 'टुगेदर फॉर इंडिया' अब तक लगभग 7.5 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाब रहा है और इस गंभीर स्वास्थ्य संकट के दौरान भारत की मदद के लिए पूरे देश से अधिक से अधिक दान आ रहा है। 

वहीं प्रियंका चोपड़ा जोनास को हालही में नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म, 'द व्हाइट टाइगर' में देखा गया था। उनके पास आगामी 'मैट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'सिटाडेल' सहित कुछ रोमांचक परियोजनाएं हैं।

Content Writer: Chandan

priyanka chopraphotoshootvogue australiajune 2021प्रियंका चोपड़ा

loading...