एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक के साथ शादी को लेकर सुर्खियों में है। इन दिनों अभिनेत्री ''एलेक्स पैरिश'' के किरदार में टीवी सीरीज ''क्वांटिको'' के सीजन 3 दिखाई दे रही हैं।
02 Aug, 2018 05:05 PMमुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक के साथ शादी को लेकर सुर्खियों में है। इन दिनों अभिनेत्री 'एलेक्स पैरिश' के किरदार में टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के सीजन 3 दिखाई दे रही हैं।
हाल के एपिसोड में अभिनेता एलन पॉवेल के साथ प्रियंका के किसिंग सीन्स की झलकियां काफी वायरल हो रही हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका के फैन पेज ने किसिंग सीन्स की चंद वीडियो को शेयर किया जहां एलेक्स यानी प्रियंका और माइक मैकक्विग (एलन पॉवेल) के बीच स्मीटी किसिंग सिन्स फिल्माए गए हैं।
यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका के यह किसिंग सीन्स चर्चा का विषय बने हों। बल्कि इस शो के बीते सीजन में भी प्रियंका किसिंग सीन्स दे कर चर्चा में रहीं थी।
बता दें शो को बनाए जाने के दौरान, प्रियंका और पॉवेल की एक दूसरे को किस करने की चंद तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं। बता दें कि क्वांटिको-3 इस बार विवादों हिस्सा रहा, इस शो में भारतीय नागरिकों को आतंकवादियों के रूप में दिखाया गया था. बाद में चैनल और प्रियंका दोनों ने इस विवादास्पद एपिसोड के लिए माफ़ी मांगी थी।