main page

लॉन्च इवेंट में छाया प्रियंका चोपड़ा के ग्लैमर का जादू, व्हाइट गाउन और हाई बन में स्टाइलिश दिखीं ग्लोबल एक्ट्रेस

Updated 10 November, 2021 11:48:16 AM

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वह अपनी बैक-टू-बैक तस्वीरों से लोगों का खूब दिल जीत रही हैं। हाल ही में एक बार फिर देसी गर्ल ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में दुबई में एक इतालवी लग्जरी ब्रांड बुलगारी के लॉन्च इवेंट में भाग लिया, जहां वो अपने लुक से सबको मात देती नजर आईं। इसके बाद एक्ट्रेस ने इवेंट की कई खूबसूरत झलकिय

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वह अपनी बैक-टू-बैक तस्वीरों से लोगों का खूब दिल जीत रही हैं। हाल ही में एक बार फिर देसी गर्ल ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

Bollywood Tadka


दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में दुबई में एक इतालवी लग्जरी ब्रांड बुलगारी के लॉन्च इवेंट में भाग लिया, जहां वो अपने लुक से सबको मात देती नजर आईं। इसके बाद एक्ट्रेस ने इवेंट की कई खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ शेयर कीं, जो अब खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka


लुक की बात करें तो इस दौरान प्रियंका चोपड़ा व्हाइट गाउन में गॉर्जियस दिखीं। इस लुक को उन्होंने हाई बन और गोल्ड-व्हाइट असेसरीज के साथ कंप्लीट किया।

Bollywood Tadka

ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है।इवेंट में एक्ट्रेस स्माइलिंग फेस के साथ गेस्ट्स के साथ खूब पोज दे रही हैं।

Bollywood Tadka


काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही कीनू रीव्स स्टारर द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास सेलीन डायोन और सैम ह्यूगन की टेक्स्ट फॉर यू और रूसो ब्रदर्स की सिटाडेल के भी है।  

Content Writer: suman prajapati

Priyanka Chopralooksstylishlaunch eventHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...