main page

नीता मुकेश अंबानी के इवेंट में प्रियंका और निक ने लगाए चार-चांद, एंट्री करते ही 'निकयांका' की केमिस्ट्री पर थम गईं सबकी निगाहें

Updated 01 April, 2023 10:28:39 AM

शुक्रवार रात नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' (NMACC) का ग्रेंड लॉन्च इवेंट हुआ, जहां बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। इसी बीच हाल ही में इंडिया पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी इवेंट की शान बढ़ाते नजर आए। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. शुक्रवार रात नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' (NMACC) का ग्रेंड लॉन्च इवेंट हुआ, जहां बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। इसी बीच हाल ही में इंडिया पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी इवेंट की शान बढ़ाते नजर आए। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Bollywood Tadka

 

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा ने पति निक का हाथ थाम इवेंट में शानदार एंट्री मारी।

 

Bollywood Tadka

 

इस दौरान सबकी नजरें निकयांका की केमिस्ट्री पर थमकर रह गईं। प्रियंका अपने स्टनिंग लुक से सबको इम्प्रेस करती नजर आईं।

Bollywood Tadka

 

शिमरी ट्रांसपेरेंट ड्रेस में देसी गर्ल का वेस्टर्न लुक देखते ही बन रहा है। इसके साथ उन्होंने हाई हील पेयर की है और मेसी बन से लुक को कंप्लीट किया है।

Bollywood Tadka

 

वहीं निक जोनस इस दौरान ब्लैक पैंट सूट में डैशिंग लग रहे हैं। एक साथ निकयांका का अंदाज देखते ही बन रहा है।

 

Bollywood Tadka

 


बता दें, शुक्रवार को प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा को पति निक संग पहली बार इंडिया लेकर आई हैं। वहां से लौटते ही शाम कपल ने अंबानियों के इवेंट में धांसू एंट्री मार महफिल लूट ली।

Content Writer: suman prajapati

Priyanka Chopradashing entryhusbandNick JonasNMACC openingHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...