ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं। पीसी लगभग 3 साल बाद अपने घर लौटीं हैं। ऐसे में वह बेहद खुश हैं। हाल ही में पीसी अपने हेयरकेयर ब्रांड के लॉन्च और प्रमोशन के लिए शुक्रवार देर रात दिल्ली पहुंची थी। इस दौरान प्रियंका को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली एयरपोर्ट भी स्टाइलिश एंट्री की। देसी गर्ल ट्रेंडी बेलबॉटम पैंट और लूज शर्ट में स्टनिंग दिखीं।
06 Nov, 2022 09:07 AMमुंबई: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं। पीसी लगभग 3 साल बाद अपने घर लौटीं हैं। ऐसे में वह बेहद खुश हैं। हाल ही में पीसी अपने हेयरकेयर ब्रांड के लॉन्च और प्रमोशन के लिए शुक्रवार देर रात दिल्ली पहुंची थी।
इस दौरान प्रियंका को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली एयरपोर्ट भी स्टाइलिश एंट्री की। देसी गर्ल ट्रेंडी बेलबॉटम पैंट और लूज शर्ट में स्टनिंग दिखीं।
इस दौरान एक फैन उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए एक पेपर आगे बढ़ाता है तो एक्ट्रेस फौरन उससे पैन लेती हैं और अपना ऑटोग्राफ दे देती हैं।
काम की बात करें तो प्रियंका के पास एंडिंग थिंग्स,इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी जैसे कई प्रोजैक्ट हैं। देसी गर्ल प्राइम वीडियो सीरीज सिटाडेल में भी दिखाई देंगी। वहीं प्रियंका फरहान अख्तर की बाॅलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी है। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ हैं।