main page

प्रियंका की मां ने कैमरे में कैद किए बेटी और दामाद निक के रोमांटिक पल, देखते ही देखते तस्वीर हो गई वायरल

Updated 15 December, 2020 01:41:09 PM

देसी गर्ल'' यानि प्रियंका चोपड़ा सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका की पति निक संग एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।

मुंबई: 'देसी गर्ल' यानि प्रियंका चोपड़ा सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका की पति निक संग एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।

Bollywood Tadka

तस्वीर में प्रियंका और निक घर में सोफे पर बैठे हैं। निक की गोद में उनका पेट डॉग भी है। वहीं प्रियंका ने पति निक को बाहों में भर रखा है। तस्‍वीर में दोनों के बीच खूब प्‍यार नजर आ रहा है।

Bollywood Tadka

खास बात यह है कि प्रियंका और निक के इस रोमांटिक पल को प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कैमरे में कैद किए हैं। यह तस्‍वीर वाकई इतनी द‍िलकश है कि प्रियंका और निक के फैंस इससे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- 'हम दो।' इसके साथ ही उन्होंने लव इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें प्रियंका चोपड़ा जल्द ही राजकुमार राव के साथ  'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फ‍िल्‍म का फर्स्‍ट लुक भी जारी हुआ था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने हाल ही में अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' साइन की है।

: Smita Sharma

priyanka chopramothermadhu chopranick jonasromantic pictureBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...