बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का हिन्दी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
02 Jan, 2017 02:01 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का हिन्दी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर को भी उसी रुप में रिलीज किया गया है जैसे अंग्रेजी के ट्रेलर को रिलीज किया गया था। फिल्म के हिन्दी ट्रेलर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जैसा कि आपने पहले भी देखा था कि ट्रेलर में प्रियंका सिर्फ एक सीन में नजर आ रही हैं वो भी लगभग 1 सेकंड के लिए। ट्रेलर में प्रियंका के कम दिखने से उनके प्रशंसक काफी निराश हैं। लेकिन प्रियंका ने अपने प्रशंसको से कहा है कि वो निराश न हों, क्योंकि फिल्म में वो पूरी तरह से दिखाई देंगी।