main page

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी बजा प्रियंका के नाम का डंका, टॉप 50 में हुई शुमार

Updated 19 March, 2019 04:04:06 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम ''मनोरंजन जगत की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं'' की सूची में शामिल हो गया है। प्रियंका ने ओपरा विन्फ्रे और मेरिल स्ट्रीप समेत अन्य इंटरनेशनल स्टार्स के साथ इस लिस्ट में जगह बनाई है।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम 'मनोरंजन जगत की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं' की सूची में शामिल हो गया है। प्रियंका ने ओपरा विन्फ्रे और मेरिल स्ट्रीप समेत अन्य इंटरनेशनल स्टार्स के साथ इस लिस्ट में जगह बनाई है। इस का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहीं प्रियंका ने बयान में कहा, "मैं इन अद्भुत महिलाओं के साथ इस मंच को साझा करने पर सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं, जिन्होंने हर चुनौती को पीछे छोड़कर अपना एक खास मुकाम बनाया और आज अपने चुने हुए करियर के शीर्ष पर खड़ी हैं। यह एक उपलब्धि की भावना है।" 

 

Bollywood Tadka, प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा फोटो, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

 

बता दें कि प्रियंका ने अमेरिकी टेलीविजन ड्रामा 'क्वांटिको' में एलेक्स पैरिश की भूमिका निभाकर इंटरनेशनल लैवल पर प्रसिद्धि प्राप्त की। इस लिस्ट में सिंगर बेयॉन्से, टीवी स्टार एलेन डीजेनेरस, ऑस्कर विनर जेनिफर लॉरेंस और इंटरनेशनल पॉप सिंगर जेनिफर लोपेज भी शामिल हैं। 
 

Bollywood Tadka

: Konika

Priyanka Chopra50 most powerful womenHollywood Hindi NewsLatest Hollywood Hindi NewsHollywood Celebrity News in HindiHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood Hindi News

loading...