main page

कोरोना संकट में मददगार:प्रियंका और निक ने भारत के लिए जमा किए 22 करोड़ रुपए, बताया कब और कहां खर्च होगी रकम

Updated 24 May, 2021 12:35:22 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले शादी के बाद सिंगर निक जोनस संगन्यूयाॅर्क चली गई हैं लेकिन वह आज भी उनके दिल में इंडिया बसा है। विदेश में रह कर भी उन्हें हर पर भारत की चिंता रहती है। यही वजह है कि उन्होंने कोरोना महामारी की दूसरी लहर में मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने पति निक जोनस संग भारत के लिए चलाए फंड रेजर के जरिए 22 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। इस बात की जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले शादी के बाद सिंगर निक जोनस संगन्यूयाॅर्क चली गई हैं लेकिन वह आज भी उनके दिल में इंडिया बसा है। विदेश में रह कर भी उन्हें हर पर भारत की चिंता रहती है। यही वजह है कि उन्होंने कोरोना महामारी की दूसरी लहर में मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने पति निक जोनस संग भारत के लिए चलाए फंड रेजर के जरिए 22 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। इस बात की जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Bollywood Tadka

प्रियंका-निक ने गिव इंडिया के साथ मिलकर यह रकम जुटाई है ताकि देश को कोविड 19 से जूझने में मदद कर सकें। अब जब यह राशि उपयोग करने का समय आ गया है तो प्रियंका ने गिव इंडिया के सीईओ से कहा है कि यह पैसा कहां यूज करना है, यह देखा जाए।

 

पीसी ने ट्वीट कर लिखा- 'अतुल सतीजा गिव इंडिया के सीईओ के साथ बातचीत में कुछ सवालों के जवाब दिए और उन क्षेत्रों पर चर्चा की जहां हमारे फंडरेजर टुगेदर फॉर इंडिया से जुटाए गए धन की सबसे अधिक आवश्यकता है। गौरतलब है कि जमा की गई राशि का भारत में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी दूर करने और वैक्सीन सपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाना है।'

Bollywood Tadka

प्रियंका चोपड़ा ने भारत की बिगड़ती स्थिति देख अमेरिकी राष्ट्रपति से भारत को वैक्सीन देने की मांग की थी। उन्होंने कहा था-मेरे देश की स्थिति गंभीर है। उन्होंने एक पोस्ट साझा कर लिखा था मेरा दिल टूट गया है। भारत कोरोना से पीड़ित है। अमेरिका ने 550 मिलियन से ज्यादा वैक्सीन ऑर्डर की है। हालांकि इतने की जरूरत नहीं है। 

Bollywood Tadka

लोगों का जताया अभार 

फंड रेजिंग के दौरान लोगों से मदद मिलने पर भी प्रियंका ने आभार जताया था। उन्होंने कहा था-इतने सारे लोगों की मदद करने के लिए, इतने लोगों को मदद करते हुए देखना बहुत खुशी की बात है। हमें इस वायरस को हराने की जरूरत है, और ऐसा करने के लिए हम सभी की आवश्यकता है। मेरे दिल की गहराई से, धन्यवाद। 

Content Writer: Smita Sharma

priyanka chopranick jonascollectedindia covid19 battleBollywood NewsCelebrityHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...