main page

प्रियंका ने शेयर की मालती मैरी क्यूट तस्वीरें,कभी बुक पढ़ती तो कभी फर्श पर लेट खिलौनों से खेलती दिखी निकयंका की लाडली

Updated 15 August, 2022 10:07:39 AM

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस समय पेरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। कपल ने इसी साल सेरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। बेटी संग बिताए हर पल को निकयंका कैमरे में कैप्चर करते हैं। इसके साथ ही इन पलों को फैंस के साथ भी शेयर करते हैं। प्रियंका अक्सर की लाडली की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं हालांकि इन फोटोज में हमेशा ही मालती मैरी के चेहरे पर इमोजी लगी होती है। हाल ही में प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी पर  मालती मैरी  की कुछ तस्वीरें शेयर क

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस समय पेरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। कपल ने इसी साल सेरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। बेटी संग बिताए हर पल को निकयंका कैमरे में कैप्चर करते हैं। इसके साथ ही इन पलों को फैंस के साथ भी शेयर करते हैं।

Bollywood Tadka

प्रियंका अक्सर की लाडली की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं हालांकि इन फोटोज में हमेशा ही मालती मैरी के चेहरे पर इमोजी लगी होती है। हाल ही में प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी पर  मालती मैरी  की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

पहली तस्वीर में मालती मैरी को बिस्तर पर लेटे हुए देख सकते हैं। वह एक बुक पढ़ती दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ पीसी ने लिखा-रविवार पढ़ने के लिए हैं। एक तस्वीर में मालती मैरी फर्श पर मैट पर  लेटी हैं।

Bollywood Tadka

उनके आस पास ढेर सारे खिलौने हैं। इसके साथ ही प्रियंका और निक के पालतू डाॅग पांडा, डायना और गीनो उसके बगल में हैं और उसकी रक्षा करते हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-"मेरे सभी बच्चे। परफेक्ट मूमेंट। 

Bollywood Tadka

आखिरी तस्वीर मालती व्हाइट कलर की शर्ट पहने दिख रही हैंजिस पर लिखा है- 'प्रोटेक्टेड बाय गीनो डायना एंड पांडा'।

Bollywood Tadka
कुछ दिन पहले प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मालती के पहले बर्थडे पर उनका चेहरा दिखाया जाएगा। इस बात को सुनकर फैंस में जबरदस्त खुशी देखने को मिली थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

काम की बात करें तो प्रियंका  हॉलीवुड फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' में और टीवी सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। बाॅलीवुड की बात करें तो वह फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में दिखेंगी। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChopraNick JonasdaughterMaltie Maltie Marie Chopra JonasSundayHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...