main page

मां मधु के डर से प्रियंका को KISS नहीं कर पाए निक, इस बात से आज भी नाराज हैं देसी गर्ल

Updated 30 November, 2018 11:34:54 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 और 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों जोधपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। इस कपल की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मगर शादी से पहले पीसी और निक ने फेमस मैगजीन वोग को एक खास इंटरव्यू दिया है, जिस

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 और 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों जोधपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। इस कपल की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मगर शादी से पहले पीसी और निक ने फेमस मैगजीन वोग को एक खास इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी और निक की लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की है।

 

Bollywood Tadka, प्रियंका चोपड़ा image, निक जोनस image, लव स्टोरी image

इसी इंटरव्यू में प्रियंका ने खुलासा किया कि वो आज भी निक से नाराज हैं क्योंकि निक ने उन्हें 'किस' नहीं किया। प्रियंका ने अपने इंटरव्यू में कहा कि वो निक से ऑस्कर पार्टी में मिली थी। जिसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई। इसके बाद प्रियंका निक को अपने घर अपनी मां से मिलवाने ले गईं थी। प्रियंका ने बताया, ''मेरी मां उस वक्त नाइट गाउन में टीवी देख रही थी। हमने कुछ घंटे साथ में बिताए और खूब सारी बातें की। इसके बाद निक ने जाने से पहले मेरी पीठ थपथपाई और चला गया। उस वक्त कोई किस नहीं हुआ, कुछ भी नहीं हुआ''। वहीं निक ने बात पूरी करते हुए कि मैंने प्रियंका की पीठ थपथपाई और चला गया। प्रियंका आज भी मुझसे इस बात से नाराज है। निक ने कहा, प्रियंका की मम्मी उस वक्त घर में थी और मुझे लगा ये पहली मुलाकात थोड़ी रिसेप्क्टफुल होनी चाहिए। इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि ये कुछ ज्यादा ही रिस्पेक्टफुल था। इतना ही नहीं इस इंटरव्यू में प्रियंका ने ये भी बताया कि निक जब ऑस्कर्स पार्टी में पहली बार मिले थे तो वो घुटनों पर बैठ गए थे और कहा था कि ''तुम अब तक कहां थी..'' इस इंटरव्यू में प्रियंका ने साफ कर दिया है कि मेट गाला 2017 में हुई मुलाकात के बाद से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।

 

Bollywood Tadka, प्रियंका चोपड़ा image, निक जोनस image, लव स्टोरी image

 

बता दें कि प्रियंका और निक की शादी की तैयारियां जोधपूर के उम्मैद भवन में शुरू हो गई है। आज सुबह 10 से 12 बजे तक मेहंदी की रस्म होगी। इस रस्म में प्रियंका अपने हाथों में निक के नाम की मेहंदी लगाएंगी। 1 दिसंबर को प्रियंका और निक क्रिश्चन तरीके से शादी करेंगे। क्रिश्चन वेडिंग में प्रियंका सफेद रंग के खूबसूरत गाउन में बारदारी लॉन में रैंप वॉक करेंगी। वेस्टर्न वेडिंग के बाद निक और प्रियंका रविवार को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे। ये शादी भी महल के बारदारी लॉन में होगी।
 

: Konika

priyanka chopranick jonaslove storypriyanka chopra hindi newsnick jonas hindi newslove story hindi newsb-townbollywoodnews in hindibollywood gossips

loading...