एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक संग लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका और निक अपने खुद के कॉमेडी किरदारों के साथ ''द सिम्पसन्स'' परिवार का हिस्सा बन गए हैं।
26 Dec, 2018 12:43 PMमुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक संग लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका और निक अपने खुद के कॉमेडी किरदारों के साथ 'द सिम्पसन्स' परिवार का हिस्सा बन गए हैं। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर आर्टिस्ट स्टीफनो मोंडा और रिनो रूसो द्वारा प्रस्तुत 'द सिम्पसन्स' की तस्वीर शेयर करते हुए दी। एक तस्वीर में दोनों हिन्दू रिति रिवाज में हुई शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों क्रिश्चन रिति रिवीज में हुई शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं।
दोनों तस्वीरों में प्रियंका और निक के ऊपरी होंठ उभरे हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस उनकी शादी की तस्वीरों से लेकर 'द सिम्पसन्स' की इन तस्वीरों को खाफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस इस तस्वीर पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है-"आपकी त्वचा एक गोरे आदमी की तुलना में अधिक रंग बदल रही है।" वहीं अन्य ने लिखा- "मैं हैरानी में हूं आपकी त्वचा एक में भूरी है और दूसरी में पीली कैसे?"
कौन है The Simpsons
यह एक अमेरिकन एनिमेटेड कॉमेडी किरदार है। जिसकी बनावट ही उसकी अलग पहचान है। इसे Matt Groening ने Fox Broadcasting Company के लिए बनाया था।