main page

हॉट अंदाज में पति निक संग इवेंट में पहुंची प्रियंका, न्यूलीवेड कपल का दिखा रोमांटिक अंदाज

Updated 01 February, 2019 06:41:56 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में पति निक जोनस के साथ वरी हिल्स में हुए Learning Lab Ventures Winter Gala को अटेंड करने पहुंची। इस दौरान न्यूलीवेड कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। निकयंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं...

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में पति निक जोनस के साथ वरी हिल्स में हुए Learning Lab Ventures Winter Gala को अटेंड करने पहुंची। इस दौरान न्यूलीवेड कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। निकयंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

Bollywood Tadka

इन दौरान प्रियंका ब्लैक कलर का फुल लेंथ का स्लीवलैस गाउन पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। ड्रेस के साथ न्यूड मेकअप और डार्क लिपस्टिक उनके लुक को कंप्लीट कर रही हैं। वहीं, निक भी क्लासिक ब्लैक और व्हाइट टैक्सिडो पहने हुए काफी हैंडसम लग रहे हैं।

Bollywood Tadka

निकयंका ने मीडिया कैमरा को देख रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें भी खिंचवाई। दोनों साथ स्पेशल टाइम एंजॉय करते हुए दिखाई दिए। निकयंका की इन तस्वीरों को देखकर आप इनके दीवाने हो जाएंगे।

Bollywood Tadka

इतना ही नहीं कुछ तस्वीरों में प्रियंका स्पीच भी देते हुए नजर आईं वहीं, निक उनके प्यार से निहारते हुए दिखे। हमेशा की तरह निक पत्नी की केयर करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Bollywood Tadka,  प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर, प्रियंका चोपड़ा फोटो, निक जोनस इमेज, निक जोनस पिक्चर, निक जोनस फोटो

दो रीति-रिवाज से हुई निकयंका की शादी

प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए। क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी में प्रियंका व्हाइट शिमर लेस गाउन पहने बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।

Bollywood Tadka,  प्रियंका चोपड़ा इमेज, प्रियंका चोपड़ा पिक्चर, प्रियंका चोपड़ा फोटो, निक जोनस इमेज, निक जोनस पिक्चर, निक जोनस फोटो

वहीं 75 फीट लंबी वे उनके लुक को कम्पलीट कर रह थी वहीं नि डबल ब्रेस्टेड टेक्सीडो सूट पहने खू जच रहे थे। दोनों के कैथोलिक लुक को डिजाइनर राल्फ लॉरे ने डिजाइन किय था।

Bollywood Tadka

लॉस एंजेलिस में होगा रिसेप्शन 

दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देने के बाद अब निकयंका लॉस एंजेलिस में भी रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस शानदार पार्टी में हॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल होंगे। 

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' कर रही हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग प्रियंका शादी से पहले ही कर चुकी हैं।

Bollywood Tadka

इसे प्रियंका और आदित्य रॉय कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका जल्द हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'इज नॉट इट रोमांटिक' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म भारत में नेटफ्ल‍िक्स पर 28 फरवरी को रिलीज हो रही है। अमेरिका और कनाडा में फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हो जाएगी। 

 

 

: Neha

Priyanka Chopra hindi newsNick Jonas hindi newsLab Ventures GalaHollywood Hindi NewsLatest Hollywood Hindi NewsHollywood Celebrity News in HindiHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood Hindi News

loading...