main page

रेड कार्पेट पर पति संग प्रियंका की कैमिस्ट्री, नेकलाइन गाउन में दिखाया किलर फिगर

Updated 06 January, 2020 10:19:07 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की फेमस और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं। प्रियंका अपने अनोखे स्टाइल  स्टेटमेंट और सार्टोरियल फैशन से फैंस को हमेशा ही इंप्रेस करती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ प्रियंका अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस को लेकर जानी जाती हैं।

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की फेमस और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं। प्रियंका अपने अनोखे स्टाइल  स्टेटमेंट और सार्टोरियल फैशन से फैंस को हमेशा ही इंप्रेस करती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ प्रियंका अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस को लेकर जानी जाती हैं।एयरपोर्ट से लेकर रेड कार्पेट तक उनका हर लुक टाॅप पर ही रहता है। 

Bollywood Tadka

हाॅलीवुड इंडस्ट्री में जाने के बाद तो बाद एक्ट्रेस के लुक्स और स्टाइल में और भी ज्यादा बदलाव आ गया है। हाल ही में देसी गर्ल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका पति निक जोनस के साथ दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

दरअसल, प्रियंका  हाल ही में कैलिफोर्निया में 77 वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड शो में पहुंची। ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं।  लुक की बात करें तो  37  की प्रियंका प्लंजिंग नेकलाइन  पेस्टल पिंक ऑफ-शोल्डर गाउन में एलिगेंट थीं।

Bollywood Tadka

उन्होंने अपने आउटफिट को एक स्टेटमेंट डायमंड नेकपीस और इयररिंग्स के साथ एक्सेसराइज़ किया। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को साइड-पार्टिंग स्टाइल में सेट किया था।

Bollywood Tadka

लाइट मेकअप,ब्लश और रेड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रही हैं। इन तस्वीरों में उनके क्लीवेज साफ दिख रहे हैं। वहीं निक फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम दिखे। रेड कार्पेट पर कपल ने जमकर पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि प्रियंका अपने फैशन सेंस से खूब तारीफें बटौरती हैं। देसी गर्ल की ड्रेसिंग सेंस का कोई जवाब नहीं हैं। उनका हर लुक और स्टाइल फैंस को इंप्रेस कर रहा है। पीसी जो भी कैरी करती है उसमें स्टाइल के साथ-साथ स्वैग भी होता है। ग्लोबल स्टाइल आइकोन के नाम से मशहूर प्रियंका के स्टाइल को लड़कियां फाॅलो करती हैं। 

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं खबरे हैं पीसी संजय लीला भंसाली की अपमिंग फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ दिख सकती हैं। इसके अलावा उनके पास कई हाॅलीवुड प्रोजैक्ट्स भी हैं।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

priyanka chopranick jonasstylish appearanceGolden Globes 2020 Awards ceremonyCaliforniaBollywoodBollywood News and GossipcelebrityHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity News

loading...