एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म ''द स्काई इज पिंक'' की प्रमोशन के सिलसिले में इन दिनों इंडिया आईं हुई हैं।
30 Sep, 2019 01:01 PMमुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की प्रमोशन के सिलसिले में इन दिनों इंडिया आईं हुई हैं। हाल ही में वे कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' के सेट पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने एक्टर कपिल शर्मा को एक अजीब ऑफर दिया। उन्होंने कपिल से मालदीप में 2 करोड़ रुपए या 6 हॉट लड़कियों में से किसी एक को चुनने की बात कही। आइए, जानते हैं कपिल का जवाब...
शो का एक वीडियो कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा ऑफर दे रही हैं कि कपिल तुम्हें 2 करोड़ रुपए का चेक और मालदीप में 6 लड़कियों के साथ हॉलीडे का पैकेज मिले तो तुम इसमें से क्या पसंद करोंगे।
सवाल सुनते ही कपिल बोल पड़ते हैं कि 2 करोड़ का चेक। क्योंकि, दूसरा जो ऑफर है वह तो मैं 60 हजार रुपए में अरेंज कर लूंगा।
उल्लेखनीय हैं कि कपिल ने 2018 में पंजाब से ताल्लुक रखने वाली उनीक गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी और अब कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक इंटरव्यू में कपिल ने कहा भी था कि वह इस समय पत्नी को ज्यादा से ज्यादा टाइम देने की कोशिश कर रहे हैं।