बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका इन दिनों विदेश में फिल्म गली बॉय को प्रमोट कर रही है।
19 Oct, 2019 09:43 PMमुंबईः बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका इन दिनों विदेश में फिल्म गली बॉय को प्रमोट कर रही है।
दर्शकों के दिलों में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय ने जगह बनाई है। प्रियंका फिल्म गली बॉय को हॉलीवुड में प्रमोट करने का जिम्मा उठा चुकी हैं। उन्होंने पति निक जोनस के साथ मिलकर लॉस एंजलिस के एक थिएटर में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी। इस स्क्रीनिंग में गली बॉय की निर्देशक जोया अख्तर के साथ अन्य लोग भी पहुंचे थे।
प्रियंका चोपड़ा फिल्म गली बॉय को विदेशों में प्रमोट करने का पूरा इंतजाम कर रही हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका इस साल के अंत तक गली बॉय की अलग-अलग कई सारी स्क्रीनिंग रखने वाली हैं, जिससे इस फिल्म की पहचान दूर-दूर तक हो।