main page

विश्व बना मददगार: विदेश में बैठी प्रियंका ने वतन के लिए बढ़ाया हाथ, पति निक संग मिल जुटाए 1 मिलियन डाॅलर

Updated 15 May, 2021 07:31:50 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस संग विदेश में रह रही हैं। चाहे शादी कर प्रियंका विदेश चली गई हैं पर वह अपने देश से पूरी तरह जुड़ी हैं। यही कारण है कि कोविड की दूसरी लहर में वह भारत की मदद कर रही हैं। इसके साथ ही वह लोगों को भी बारत की मदद करने की अपील कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने पति निक जोनस और कई लोगों के साथ मिलकर 1 मिलियन डाॅलर यानि 10 लाख रुपए जुटाए हैं।

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस संग विदेश में रह रही हैं। चाहे शादी कर प्रियंका विदेश चली गई हैं पर वह अपने देश से पूरी तरह जुड़ी हैं। यही कारण है कि कोविड की दूसरी लहर में वह भारत की मदद कर रही हैं। इसके साथ ही वह लोगों को भी बारत की मदद करने की अपील कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने पति निक जोनस और कई लोगों के साथ मिलकर 1 मिलियन डाॅलर यानि 10 लाख रुपए जुटाए हैं।

Bollywood Tadka

यह जानकारी उन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए दी है। इस वीडियो में एक विश्व का नक्शा दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में उन देशों को दिखाया गया है जिन्होंने भारत की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इसके साथ प्रियंका ने लिखा- 'हमारे इतिहास के कुछ सबसे काले दिनों में,मानवता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हम एक साथ बेहतर हैं। निक और मैं आपके समर्थन से बहुत खुश हैं और हमने दुनिया के इतने सारे हिस्सों से भारत के लिए मदद एकत्र कर ली है।

Bollywood Tadka

14000 से अधिक अच्छे नागरिकों ने अपना दिल खोल के इस कठिन समय में 10 लाख डॉलर जुटाने में हमारी मदद की। अनगिनत अन्य लोगों ने इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए इसे दुनिया में फैलाने में हमारी मदद की। इन पैसों से  देश में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वैक्सीन आदि की जरूरत पूरा करने में लगाया जा रहा है।'

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर ने भारत में हाहाकार मचा रखा है। हाॅस्पिटल्स में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयाों के लिए मारामारी हो रही हैं। 
 

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka Chopranicks jonas1 million dollarsCovid relief in IndiacornavirusBollywood NewsHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...