main page

प्यारी प्यारी नानी मांः प्रियंका को आई नानी संग बिताए बचपन की याद, बोलीं- मैं लक्की हूं कि मेरी जिंदगी में इतने मजबूत...

Updated 12 April, 2022 12:52:47 PM

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना नाम बनाया है। चाहे उनकी फिल्में हों, गाने हों, शो या महत्वपूर्ण मामलों पर राय, एक्ट्रेस हमेशा अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। उनके जीवन में कई मजबूत महिलाएं हैं, जिनका एक्ट्रेस के व्यक्तित्व को निखारने में काफी योगदान रहा है। इन सबके बीच प्रियंका की नानी ने उनकी परवरिश में बड़ी भूमिका निभाई, जिसका आज एक्ट्रेस ने खास पोस्ट लिख आभार जताया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना नाम बनाया है। चाहे उनकी फिल्में हों, गाने हों, शो या महत्वपूर्ण मामलों पर राय, एक्ट्रेस हमेशा अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। उनके जीवन में कई मजबूत महिलाएं हैं, जिनका एक्ट्रेस के व्यक्तित्व को निखारने में काफी योगदान रहा है। इन सबके बीच प्रियंका की नानी ने उनकी परवरिश में बड़ी भूमिका निभाई, जिसका आज एक्ट्रेस ने खास पोस्ट लिख आभार जताया है।


दरअसल, आज प्रियंका चोपड़ा की नानी का बर्थडे है। तो इस मौके पर उन्होंने उनके लिए एक खास पोस्ट लिखा और उनके साथ अपने बचपन की तस्वीरें शेयर कीं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- सभी 6, मेरी नानी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने मुझे पालने में मदद की, जबकि मेरी मां और पापा ने पढ़ाई और मेडिकल करियर के बीच बैलेंस बनाया। वह सच में मेरी परवरिश का बड़ा हिस्सा थीं।
मैं खुद को लक्की मानती हूं कि मेरी जिंदगी में इतने मजबूत मातृ आंकड़े थे। आप सब के लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। हमेशा आपकी याद आती है नानी।
@chickyp85 हमेशा की तरह सबसे प्यारी लग रही है!
PS- पहली तस्वीर में मैं इतनी शैतानी क्यों लग रही हूं? तुम्हारे विचार?  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इस दौरान प्रियंका चोपड़ा पर्पल शेड टॉप और रेड स्कर्ट पहने बेहद क्यूट लग रही हैं और उनकी मां मधू एक्ट्रेस के गले में हाथ रख पोज दे रही हैं।  इस दौरान उनकी नानी साड़ी पहने दिख रही हैं।

 


प्रियंका चोपड़ा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फिल्म टेक्स्ट फॉर यू में नजर आएंगी। इसके अलावा वह एंडिंग थिंग्स में भी दिखाई देंगी। हाल ही में उन्होंने अमेज़न टीवी सीरीज़ सिटाडेल की शूटिंग पूरी की है।  

Content Writer: suman prajapati

Priyanka ChopraremembersNanishareschildhood photosBollywood NewsHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...