main page

प्रियंका ने एक बार फिर शुरु की फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ की शूटिंग, ब्राइडल लुक में आईं नजर

Updated 25 September, 2018 12:33:41 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ की शूटिंग एक बार फिर शुरू कर दी है। हाल ही में प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें प्रियंका दुल्हन बनी बैठी हैं, जिनके सिर पर सफेद तौलिया मोड़कर रखा दिख रहा है और उसपर आयरन दिख रही है।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ की शूटिंग एक बार फिर शुरू कर दी है। हाल ही में प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें प्रियंका दुल्हन बनी बैठी हैं, जिनके सिर पर सफेद तौलिया मोड़कर रखा दिख रहा है और उसपर आयरन दिख रही है।

Bollywood Tadka

 

हालांकि इस तस्वीर में उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा लेकिन इसे देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि ब्राइडल लुक में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिखेंगी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- "What is happening here?! #The Sky is Pink"। 

Bollywood Tadka

 

फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि दोनों  फिल्म में पति पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की बात करें तो ये फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है। फिल्म में प्रियंका और फरहान आयशा के माता-पिता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं फिल्म में उनके साथ ‘दंगल’ फेम जायरा वसीम नजर दिखाई देगी जो आयाशा का किरदार निभा रही हैं। 

Bollywood Tadka

 

मेकर्स ने शुरुआती स्तर पर इसका नाम ‘स्काई इज पिंक’ रखा है लेकिन फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है। फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर और रोनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करने वाले हैं। फिल्म के डायलॉग्स जूही चतुर्वेदी ने लिखे हैं। इस फिल्म के लिए प्रीतम संगीत देने वाले हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि प्रियंका सोमवार की रात इटली से लौटी हैं। प्रियंका, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की एंगेजमेंट सेरिमनी में शिरकत करने के बाद भारत लौटी हैं। लौटने के तुरंत बाद ही उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। 

: Neha

priyanka chopraresumesshootingthe sky is pinkfarhan akhtarshare picturebridal look

loading...