main page

वतन वापसी की खुशीः करीब 3 साल बाद भारत लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती मैरी को पहली बार कराएंगी अपने देश की सैर

Updated 31 October, 2022 10:48:16 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी के बाद विदेश में बस गई हैं। सात समंदर पार भी प्रियंका अपने देसी अंदाज को कभी नहीं भूलती और सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। 3 साल पहले वह पति निक जोनस संग इंडिया आईं थी। वहीं एक बार फिर पीसी के फैंस के लिए खुशखबरी है। वह फैमिली

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी के बाद विदेश में बस गई हैं। सात समंदर पार भी प्रियंका अपने देसी अंदाज को कभी नहीं भूलती और सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। 3 साल पहले वह पति निक जोनस संग इंडिया आईं थी। वहीं एक बार फिर पीसी के फैंस के लिए खुशखबरी है। वह फैमिली संग एक बार फिर भारत आ रही हैं। प्रियंका का ये दौरा इसलिए भी खास है, क्योंकि वह पहली बार अपनी बेटी मैरी मालती को लेकर इंडिया आ रही है। वतन लौटने की खुशी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।


प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके बोर्डिंग पास की झलक देखी जा सकती है। बोर्डिंग पास की तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “आखिरकार…घर जा रही हूं। करीब 3 साल बाद।” 

 

Bollywood Tadka

 

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के इस साल अप्रैल में आने की उम्मीद थी। उन्होंने अप्रैल में ट्रैवल + लीजर को बताया था, “मेरा दिमाग हर रात छुट्टियां पर जाने को करता है, लेकिन मैं भारत वापस जाने के लिए मर रही हूं। भारत के हर राज्य की अपनी लिखित और बोली जाने वाली भाषा है, जिसका अर्थ है अलग-अलग अक्षर, कपड़े, पोशाक, खाना, और छुट्टियां। इसलिए जब भी आप भारत में जैसे-जैसे सीमा पार करते हैं तो यह एक नए देश में जाने जैसा होता है। हर बार जब मैं घर वापस जाती हूं, तो मैं तय करती हूं कि मैं कुछ छुट्टी और यात्रा करने के लिए समय निकालूं।”

 

 

बता दें, कोरोना महामारी के बाद प्रियंका की यह पहली भारत यात्रा होगी। वह साल 2019 में पति निक जोनस संग भारत आई थीं।

 


बताते चले, प्रियंका ने निक जोनस के साथ 2018 में शादी रचाई थी। इस साल जनवरी में उन्होंने सरोगेसी के जरिए बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। हाल ही में दीवाली के मौके पर  उन्होंने अपनी बच्ची के साथ उसकी पहली दीवाली की तस्वीरें भी शेयर की थी।


 

Content Writer: suman prajapati

Priyanka ChoprareturningIndiadaughterHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...