main page

'क्वांटिको 3' का टीजर रिलीज, एक बार फिर प्रियंका धमाल मचाने को तैयार

Updated 06 April, 2018 11:24:18 PM

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। उन्हें बॉलीवुड फिल्मो में आखिरी बार बाजीराव मस्तानी में देखा गया था। वहीं, उनके इंटरनेशनल सफर की बात करें तो अब वह अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के तीसरा सीज़न में नज़र आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकन टीवी सीरिज क्वांटिको...

मुंबईः अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। उन्हें बॉलीवुड फिल्मो में आखिरी बार बाजीराव मस्तानी में देखा गया था। वहीं, उनके इंटरनेशनल सफर की बात करें तो अब वह अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के तीसरा सीज़न में नज़र आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकन टीवी सीरिज क्वांटिको सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है।


हाल में क्वांटिको से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था। क्वांटिको के पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा हाथ में गन थामें एकदम एक्शन लुक में नजर आ रही थीं। अब मेकर्स ने क्वांटिको 3 का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। वहीं टीवी सीरिज क्वांटिको के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा का अगल लुक भी देखने को मिल रहा है। क्वांटिको 3 के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

क्वांटिको के ट्रेलर को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। क्वांटिको 3 के करीब 30 सेकेंड के इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत और हॉट लग रही हैं। क्वांटिको के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा नेचुरल ब्यूटी को दिखाती हुई जमकर तारीफ करती नजर आ रही हैं। वहीं इसके बाद प्रियंका चोपड़ा एकदम से एक Cop यानि एफबीआई एजेंट के अवतार में जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं।

:

priyanka chopraquantico 3hollywood

loading...