main page

क्यूट वीडियो में कजिन्स के साथ खेलती दिखी प्रियंका चोपड़ा की लाडली मालती मैरी चोपड़ा जोनास

Updated 10 February, 2023 11:05:37 AM

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का एक अनदेखा वीडियो देखें। उनके साथ उनके चचेरे भाई, केविन और डेनिएल जोनास की बेटियां वेलेंटीना और अलीना भी थीं।

मुंबई। लिटिल मालती मैरी चोपड़ा जोनास ने पिछले महीने अपने पेरेंट्स, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के साथ अपनी पहली पब्लिक अपीयरेंस दी थी। वे 30 जनवरी को लॉस एंजिल्स में जोनास ब्रदर्स के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम समारोह में प्रियंका की गोद में नज़र आईं थी। एक नया वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें मालती निक के बड़े भाई केविन और उनकी पत्नी डेनियल जोनास की बेटियों अलीना और वेलेंटीना के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही है।

शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज पर शेयर किए गए वीडियो में, मालती मैरी चोपड़ा जोनास अपने चचेरे भाइयों और प्रियंका के एक दोस्त की बेटी के साथ खेलती नज़र आ रहीं हैं। शॉर्ट क्लिप में मालती के खिलौने के साथ खेलते हुए उन्हें मुस्कुराते हुए देखा गया। हालांकी, क्लिप में मालती का चेहरा नहीं दिख रहा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

निक जोनास के भाई जो जोनास और उनकी पत्नी, सोफी टर्नर, दो बेटियों के माता-पिता हैं। उन्होंने 2020 में अपनी पहली बेटी विला का स्वागत किया, उसके बाद उनकी छोटी बहन, जो 2022 में पैदा हुई। सोफी और जो की बेटियों को पिछले महीने हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम समारोह में नहीं देखा गया था।

प्रियंका और निक अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करते हैं, लेकिन आमतौर पर मालती के चेहरे को छिपा कर रखते हैं।

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Priyanka ChopraMalti Mary Chopra Jonascousinscute video

loading...