main page

प्रियंका चोपड़ा ने बताया अमेरिका में प्रवासी होने का मतलब, बोलीं- देश छोड़ विदेश में घर बसाना काफी चैलेंजिंग रहा

Updated 23 June, 2022 04:31:18 PM

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस, जिन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी धाक जमाई है। निक जोनस संग शादी के बाद विदेश में सैटल हुई प्रियंका ने इन दिनों हॉलिवुड के प्रोजेक्‍ट्स पर काम कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने विदेश की धरती पर भी अपने देश की महक बिखेरी है। उन्होंने न्यू यॉर्क में सोना नाम से एक रेस्टोरेंट भी खोला है। लेकिन अपना देश छोड़ विदेश में नाम कमाना उनके लिए आसान नहीं रहा। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में प्रवासी होने के मतलब और वहां के अपने अनुभव

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस, जिन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी धाक जमाई है। निक जोनस संग शादी के बाद विदेश में सैटल हुई प्रियंका ने इन दिनों हॉलिवुड के प्रोजेक्‍ट्स पर काम कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने विदेश की धरती पर भी अपने देश की महक बिखेरी है। उन्होंने न्यू यॉर्क में सोना नाम से एक रेस्टोरेंट भी खोला है। लेकिन अपना देश छोड़ विदेश में नाम कमाना उनके लिए आसान नहीं रहा। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में प्रवासी होने के मतलब और वहां के अपने अनुभव शेयर किए हैं।

Bollywood Tadka

 

 

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'हिंदुस्‍तान से आकर अमेरिका को अपना दूसरा घर बनाना काफी चैलेंजिंग रहा। लेकिन मेरी ये यात्रा मुझे ऐसी जगह लेकर आई, जहां मुझे अपना दूसरा परिवार और दोस्‍त मिले। मैं यहां हर चीज में भारत का एक अंश लेकर आई। मैं जो भी करती हूं, उसमें एक भारतीय की झलक है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

उन्होंने कहा, भारतीय संस्‍कृति अपने सत्‍कार के लिए जानी जाती है। यह लोगों को साथ जोड़ने और अपने समुदाय के बारे में है। यह एक इमारत को घर बनाने की बात है। मेरे लिए भी एक प्रवासी के तौर पर यह बहुत मायने रखता है। मैंने अपनी जड़ें वहां पीछे छोड़ दिए और मैंने यहां तुम्‍हें पाया। यहां मेरे दोस्‍त, मेरा परिवार, ये वो लोग हैं, जिन्‍हें मैंने चुना।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

अमेरिका में घर बसाने की बात करते हुए प्रियंका बोलीं- 'यह मेरा गोद लिया हुआ देश है और मैं जहां पैदा हुई हूं, वहां की विरासत को अमेरिका के घरों तक लाने की काबिलियत चाहती हूं।' 

Bollywood Tadka

 

वहीं प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस ने रूसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग खत्‍म की है। इस सीरीज में वह 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' फेम रिचर्ड मैडन के साथ स्‍क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही फिल्म 'जी ले जरा' के जरिए बॉलवुड में भी वापसी कर रही हैं।   

Content Writer: suman prajapati

Priyanka ChopraleavingcountrysettlingabroadchallengingBollywood NewsHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...