बॉलीवुड की ''देसी गर्ल'' प्रियंका चोपड़ा राजधानी दिल्ली में नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट ''द व्हाइट टाइगर'' की शूटिंग कर रही हैं। इसी के साथ जैसे कि खबरें चल रही है कि इस समय दिल्ली में प्रदूषण की समस्या चरम पर है। जहां लोग और मीडिया लगातार इस बारे में बात कर रहे हैं, वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने भी
04 Nov, 2019 01:36 AMमुंबईः बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा राजधानी दिल्ली में नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग कर रही हैं। इसी के साथ जैसे कि खबरें चल रही है कि इस समय दिल्ली में प्रदूषण की समस्या चरम पर है।
जहां लोग और मीडिया लगातार इस बारे में बात कर रहे हैं, वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए चिंता जताई है।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है और आंखों पर चश्मा पहना है। प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा, 'द व्हाइट टाइगर के शूट के दिन।
इस शहर में फिलहाल शूटिंग करना बहुत मुश्किल हो रहा है, मुझे समझ नहीं आता कि लोग इन हालातों में यहां रह कैसे रहे हैं। शुक्र है कि हमारे पास एयर प्यूरीफायर और मास्क जैसी सुविधा है। गरीबों और बेघरों के लिए दुआ करें। सभी लोग अपना ध्यान रखें।'