main page

अनाथालय में निक ने बच्चों के लिए गाया गाना, प्रियंका ने शेयर की वीडियो

Updated 21 August, 2018 10:52:34 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी खूब चर्चा में रही। सेलिब्रिटी हो या फिर आम हर कोई सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाई दे रहा है। हाल ही में प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी खूब चर्चा में रही। सेलिब्रिटी हो या फिर आम हर कोई सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाई दे रहा है। हाल ही में प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। सगाई के बाद यह कपल मुंबई के अंधेरी में स्थित सेंट केथेरियन ओर्फनेज होम अनाथालय गया।

 

Bollywood Tadka

 

इस अनाथालय में प्रियंका और निक के साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, निक के पिता पॉल केविन जोनस और मां डेनिस मिलर जोनस भी थीं। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस वीडियो में निक आश्रम के बच्चों को अपनी खूबसूरत आवाज में गाना सुना रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'इन लड़कियों को जानते हुए 12 साल हो गए हैं.... धन्यवाद निक जोनस और हमारे परिवारों का भी शुक्रि‍या। सेंट कैथरीन के अनाथालय की सिस्टर्स और सभी लड़कियों का हमारे लिए अपना प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद, मैं अगली बार फिर आपसे मिलने आउंगी।'

 

 

बता दें कि प्रियंका और निक ने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के सामने सगाई और रोका सेरेमनी पूरी की। इस खास मौके पर प्रियंका और निक ट्रेडीशनल लुक में नजर आए थे। वहीं शाम को दोनों ने पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे जिसमें आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अंबानी परिवार, मुश्ताक शेख, अनुषा डांडेकर मौजूद थीं। पार्टी की कई तस्वीरें वायरल हुईं।  
 

: Neha

priyanka choprasharenick jonasvideosingorphanagegirls

loading...