main page

'संस्कार भूल गई क्या' प्रियंका-निक की इस हरकत को देख भड़के लोग, परिणीति बोलीं-'दी जीजू ये क्या, इंस्टा पर परिवार भी है'

Updated 30 August, 2021 11:58:06 AM

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सबसे चर्चित सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने से नहीं कतराते। अक्सर इस कपल की लवी डवी तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं रहती हैं। हाल ही में  प्रियंका ने निक के साथ अपने वीकेंड गेटटुगैदर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल समंदर किनारे रोमांटिक पल बिता रहा है।

लंदन: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सबसे चर्चित सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने से नहीं कतराते। अक्सर इस कपल की लवी डवी तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं रहती हैं। हाल ही में  प्रियंका ने निक के साथ अपने वीकेंड गेटटुगैदर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल समंदर किनारे रोमांटिक पल बिता रहा है।

Bollywood Tadka

इस दौरान प्रियंका का बिकिनी लुक देखने को मिल रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने रेड और ब्लैक बिकिनी पहनी हैं और अपनी टोन्ड बॉडी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक तस्वीर में पीसी पति निक संग नजर आ रही हैं। शेयर की तस्वीर में वह बिकिनी पहने धूप में उल्टी लेटी हैं। तस्वीर में पीसी मुस्कुराती दिख रही हैं। 

Bollywood Tadka

वहीं निक जोनस उनकी  बैक पर छुरी-कांटे के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने खुद को 'स्नैक' बताया। वैसे कुछ लोगों को प्रियंका का ये अंदाज पसंद आया तो कुछ को जरा भी रास न आया।

Bollywood Tadka

कई लोगों ने कपल को बुरी तरह ट्रोल किया है। एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा- 'इंडिया के संस्कार भूल गई, शर्म लाज भूल गई।'  एक अन्य ने लिखा-'अरे ये क्या देख रहे हैं हम।'

Bollywood Tadka

कजिन परिणीति ने भी किया ऐसा कमेंट

यूजर्स से ज्यादा जिस कमेंट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा वह था प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा का। परिणीति ने कमेंट कर लिखा-'जीज! मिमी दीदी! यहां क्या चल रहा है परिवार इंस्टाग्राम पर है *** आंखें बंद करके बटन की तरह हिट करने की कोशिश करता है।मुझे माफ करना बस यहाँ क्या चल रहा है! ** दबाने की कोशिश करता है आंख बंद करके बटन की तरह।'

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट पर बात करें तो प्रियंका चोपड़ा 'सिटाडेल' की शूटिंग में बिजी हैं। रीसेंटली उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उनकी आईब्रो पर चोट आई थी। सीरीज में प्रियंका के एक्शन सीन्स भी हैं।  इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म  'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स 4' में काम कर रही हैं। हिन्दी फिल्म की बात करें तो प्रियंका आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ  'जी ले जरा' में काम करती दिखाई देंगी।
 

Content Writer: Smita Sharma

priyanka chopranick jonasparineeti chopraBollywood NewsCelebrityHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...