बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को बड़ा झटका लगा है। जी हां प्रियंका का शो ''क्वांटिको'' बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि टीआरपी के मामले में फिसड्डी साबित होने की वजह से शो को बंद कर दिया गया है। एबीसी ने तीन शो के बाद शो ''क्वांटिको'' को रद्द कर दिया गया है।
13 May, 2018 06:00 PMलंदन: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को बड़ा झटका लगा है। जी हां प्रियंका का शो 'क्वांटिको' बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि टीआरपी के मामले में फिसड्डी साबित होने की वजह से शो को बंद कर दिया गया है। एबीसी ने तीन शो के बाद शो 'क्वांटिको' को रद्द कर दिया गया है।
प्रियंका पिछले दो सीजन में इस शो से जुड़ी हुई थीं। तीसरे सीजन में भी वह एफबीआई एजेंट की भूमिका में नजर आई थीं। 13वें एपिसोड के बाद इस शो को बंद कर दिया जाएगा। यह एपिसोड 3 जुलाई को प्रसारित किया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा को इस एपिसोड के लिए दो पीपुल च्वाइस अवार्ड से भी नवाजा गया है। लेकिन लोकप्रियता के मामले में यह शो पिछड़ गया। इसी वजह से इस साल इस शो को रद्द किया जा रहा है।
बता दें कि प्रियंका ने 2017 में फिल्म 'बेवॉच' से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में प्रियंका का नेगेटिव रोल था।
अब वह जल्द ही भारत लौटने वाली हैं। भारत लौटते ही प्रियंका बॉलीवुड फिल्म भारत की शूटिंग शुरू कर देंगी। फिल्म भारत में प्रियंका बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ नजर आएंगी।