main page

प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगा एक और नया हॉलीवुड प्रोजेक्ट, साइन की कियानू रीव्स की फिल्म 'मैट्रिक्स 4'

Updated 07 July, 2020 04:01:51 PM

. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर ग्लोबली एक्ट्रेस बन गई हैं। फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस का 20 साल करियर बहुत सुनहरा रहा है। अब हाल ही में एक्ट्रेस के हॉलीवुड की एक और बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है। जी हां, देसी गर्ल बहुत जल्द हॉलीवुड की फेमस साइंस फिक्शन सीरीज फिल्म ''मैट्रिक्स'' में नजर आएंगी।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर ग्लोबली एक्ट्रेस बन गई हैं। फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस का 20 साल करियर बहुत सुनहरा रहा है। अब हाल ही में एक्ट्रेस के हॉलीवुड की एक और बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है। जी हां, देसी गर्ल बहुत जल्द हॉलीवुड की फेमस साइंस फिक्शन सीरीज फिल्म 'मैट्रिक्स' में नजर आएंगी।

Bollywood Tadka
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कियानू रीव्स की फिल्म 'मैट्रिक्स 4' को साइन कर लिया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अलावा नील पैट्रिक हैरिस, कैरी एन मॉस और याहया अब्दुल भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

Bollywood Tadka


रिपोर्ट के अनुसार 'मैट्रिक्स' के प्रोडक्शन का काम बर्लिन में शुरू हुआ था, लेकिन कोविड-19 के कारण प्रोडक्शन का काम बंद दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में दर्शकों को प्रियंका का एक्शन लुक देखने को मिल सकता है। 

Bollywood Tadka


प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस ने अमेजन के साथ 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' साइन की है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।


  

Edited By: suman prajapati

Priyanka ChoprasignedKeanu ReevesfilmMatrix 4Hollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...