main page

परदेसी गर्ल से फेमस हुईं प्रियंका चोपड़ा ने  रैपर पिटबुल के साथ लगाया देसी तड़का

Updated 30 June, 2018 04:02:02 PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बाॅलीवुड में ही नहीं बल्कि हाॅलीवुड में भी अपना नाम कमाया है। प्रियंका अमेरिकन रैपर और गीतकार पिटबुल के साथ भी काम कर चुकी हैं। उनका पिटबुल के साथ पहला गाना ''एग्जॉटिक'' है।

मुंबईः एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बाॅलीवुड में ही नहीं बल्कि हाॅलीवुड में भी अपना नाम कमाया है। प्रियंका अमेरिकन रैपर और गीतकार पिटबुल के साथ भी काम कर चुकी हैं। उनका पिटबुल के साथ पहला गाना 'एग्जॉटिक' है। इसे प्रियंका के पहले स्टूडियो एल्बम पर पर प्रदर्शित किया गया था। 9 जुलाई, 2013 को  इंटरस्कोप रिकॉर्ड्स द्वारा गाने को जारी किया गया था। 

 

Bollywood Tadka

 

 

 

गाने को प्रियंका, पिटबुल और रेडऑन ने लिखा था, जिन्होंने गीत भी बनाया था। इसमें अंग्रेजी और हिंदी दोनों शब्द शामिल हैं। प्रियंका का पहला गाना बहुत शानदार था, वीडियो भी अच्छा था। लेकिन इसमें भारतीय भाव नहीं थे। उस समय प्रियंका ने यह वादा किया था कि उनके अगले गाने में जरूर भारतीय रंग नजर आएगा।

 

Bollywood Tadka

 

वहीं उनकी फिल्मों की बात करें तो प्रियंका जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ दिशा पाटनी हैं। 

 

 

Bollywood Tadka

 

:

priyanka choprasingAmerican rapperpitbullExotic

loading...