एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने गजब के फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना चुकी हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड हर बार अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सबका दिल जीत लेती हैं। शादी के बाद प्रियंका के लुक में काफी बदलाव देखने को मिला है।
05 May, 2019 04:25 PMमुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने गजब के फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना चुकी हैं।
पूर्व मिस वर्ल्ड हर बार अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सबका दिल जीत लेती हैं। शादी के बाद प्रियंका के लुक में काफी बदलाव देखने को मिला है।
हाल ही में देसी गर्ल को न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते हुए स्पॉट किया गया।
इस दौरान वह व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लू डेनिम जींस और ब्लैक ओवर कोट पहने हुए स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।
इसके साथ उन्होंने ब्लैक शूज और शेड्स लगाए थे जो उनके लुक को परफैक्ट बने रहे हैं।
लेटेस्ट तस्वीरों में वो हाथ में छाता लिए हुए दिख रही हैं, जिसमें उनकी ठाठ-बाट दिख रही है। पैपराजी पर नजर पड़ते देसी गर्ल ने कूल अंदाज में पोज दिए।
उनके इस यूनीक और स्टाइलिश लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
शादी के बाद प्रियंका को अक्सर एक से बढ़कर एक ड्रेसेसे में स्पॉट किया जाता है, जिसे वह बेहतरीन तरीके से कैरी कर रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें प्रियंका बॉलीवुड कमबैक के लिए भी तैयार हैं।
वह सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नज़र आएंगी। फिल्म की शूटिंग बहुत पहले शुरू हो चुकी है। फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।