main page

ईशा अंबानी की होली पार्टी में पति संग प्रियंका की स्टाइलिश एंट्री, मैचिंग आउटफिट्स में दिए कपल गोल्स

Updated 07 March, 2020 09:44:33 AM

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने  शुक्रवार को अपने ससुराल में होली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कैटरीना कैफ,विक्की कौशल,जैकलीन फर्नांडिस समेत कई स्टार्स पहुंचे।

मुंबई: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने  शुक्रवार को अपने ससुराल में होली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में कैटरीना कैफ,विक्की कौशल,जैकलीन फर्नांडिस समेत कई स्टार्स पहुंचे।

Bollywood Tadka

लेकिन इस पार्टी की सारी लाइमलाइट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके विदेशी पति निक जोनस ले गए। इस दौरान प्रियंका और निक मैचिंग कपड़ों में दिखे। कपल के कपड़ों के कलर्स का कॉम्बिनेशन ऐसा था कि वे एक-दूसरे के रंग में रंगे नजर आ रहे थे।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो पीसी के सूट में दिखी। इस कुर्ते में ऊपर से जहां स्ट्रेट कट था तो वहीं बॉर्डर पर फ्रिल डिजाइन दी गई थी। कुर्ते की खास बात उस पर किया गया कलरफुल थ्रेड वर्क था। ब्लू, पिंक, येलो, ग्रीन जैसे कई कलर्स के मिक्स से इस कुर्ते की खूबसूरती और बढ़ गई थी।

Bollywood Tadka

हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने  बालों को लाइट वेवी रखा था। लाइट मेकअप पीसी के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं निक की बात करें तो वह वाइट स्ट्रेट कट कुर्ता और पजामे में हैंडसम दिखे। इस कुर्ते की बॉर्डर और सेमी चाइनिज कॉलर पर भी कलरफुल पाइपिन लगाई गई थी।

Bollywood Tadka

ये कलर्स प्रियंका के कुर्ते से मैच कर रहे थे।प्रियंका और निक के सिर्फ कपड़े ही मैचिंग ही नहीं बल्कि फुटवेअर तक सेम कलर के थे। दोनों ही अपनी आउटफिट्स के साथ येलो कलर के फुटवेअर्स पहने नजर आए। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

Priyanka Choprastylish entryisha ambaniholi partyhubbyNick Jonaspre-Holi bashBollywoodcelebrityHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...