main page

ताजा फोटोशूट में फिर छाईं प्रियंका चोपड़ा, देसी गर्ल के स्टाइलिश मंगलसूत्र पर टिकी सबकी निगाहें

Updated 01 September, 2021 10:09:42 AM

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं।  वेस्टर्न से लेकर इंडियन ड्रेस हर आउटफिट में प्रियंका कहर ढाती हैं। यही वजह है कि उनके फैंस करोड़ों में हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक फेमस ब्रांड के लिए फोटोशूट करवाया जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। प्रियंका फेमस मैगजीन के सितंबर महीने की कवर गर्ल बनी हैं। इस फोटोशूट के लिए प्रियंका ने अलग-अलग आउटफिट कैरी की हैं।

मुंबई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं।  वेस्टर्न से लेकर इंडियन ड्रेस हर आउटफिट में प्रियंका कहर ढाती हैं। यही वजह है कि उनके फैंस करोड़ों में हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक फेमस ब्रांड के लिए फोटोशूट करवाया जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। प्रियंका फेमस मैगजीन के सितंबर महीने की कवर गर्ल बनी हैं। इस फोटोशूट के लिए प्रियंका ने अलग-अलग आउटफिट कैरी की हैं।

Bollywood Tadka

पहले लुक की बात करें तो प्रियंका रेड आउटफिट में नजर आईं। उनका लुक भी काफी अट्रैक्टिव लग रहा था। एक्ट्रेस ने इस खूबसूरत ड्रेस को लग्जरी फैशन ब्रैंड Christian Dior से पिक किया था। चेहरे पर सॉफ्ट शिमर के साथ ब्राउन शेड लिप्स्टिक पीसी के लुक को परफेक्ट बना रही हैं।

Bollywood Tadka

एक्ट्रेस ने अपने बालों को गीला रखते हुए हाफ-टाई में खुला छोड़ा था।  उन्होंने रेड टॉप के साथ ऑरेंज फिटेड स्कर्ट मैच किया था. इसके साथ ही गले में ब्लू और सिल्वर नेकलेस और हाथ ब्रेसलेट पहन रखा था।

Bollywood Tadka

इस फोटोशूट में जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा वह था उनका स्टाइलिश मंगलसूत्र। प्रिंयका के इस मंगलसूत्र पर सबकी निगाहे थम गईं। देखें प्रियंका चोपड़ा के स्टाइलिश फोटोशूट की तस्वीरें .......

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट पर बात करें तो प्रियंका चोपड़ा 'सिटाडेल' की शूटिंग में बिजी हैं। रीसेंटली उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उनकी आईब्रो पर चोट आई थी। सीरीज में प्रियंका के एक्शन सीन्स भी हैं।  इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म  'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स 4' में काम कर रही हैं। हिन्दी फिल्म की बात करें तो प्रियंका आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ  'जी ले जरा' में काम करती दिखाई देंगी।

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka Chopramangalsutrafashion goalsBollywood NewsCelebrityHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...