main page

बलरामपुर गैंगरेप पर फूटा बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का गुस्सा, प्रियंका से लेकर माधुरी दिक्षित ने उठाई दरिंदगी के खिलाफ आवाज

Updated 02 October, 2020 11:37:48 AM

यूपी के हाथरस गैंगरेप ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। पीड़िता की दर्दनाक मौत पर लोगों की रूह कांप गई है, लेकिन जो देश में दरिंदे छुपे बैठे हैं, वो बेखौफ होकर अपना काम करते जा रहे हैं। हाथरस गैंगरेप के बाद बलरामपुर जिले में एक 22 साल की लड़की के गैंगरेप की खबर ने फिर से लोगों को झंझोड़ कर रख दिया। लगातार इन घटनाओं पर एक बार फिर से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का फिर से गुस्सा फूटा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. यूपी के हाथरस गैंगरेप ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। पीड़िता की दर्दनाक मौत पर लोगों की रूह कांप गई है, लेकिन जो देश में दरिंदे छुपे बैठे हैं, वो बेखौफ होकर अपना काम करते जा रहे हैं। हाथरस गैंगरेप के बाद बलरामपुर जिले में एक 22 साल की लड़की के गैंगरेप की खबर ने फिर से लोगों को झंझोड़ कर रख दिया। लगातार इन घटनाओं पर एक बार फिर से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का फिर से गुस्सा फूटा है। हाथरस के बाद बलरामपूर की घटना पर प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनुष्का शर्मा ने इस दरिंदगी के खिलाफ आवाज उठाई है। 

Bollywood Tadka


प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, बलरामपुर से और डरावनी खबर आई है। हर रेप सिर्फ एक और नंबर नहीं होता। इसके पीछे एक परिवार होता है, जिसे इस डर के साथ हमेशा रहना होता है। उन्होंने लिखा, हम सबको इन भयावह कृत्यों के लिए शर्म से अपना सिर झुका लेना चाहिए कि हम अपनी महिलाओं के लिए कुछ नहीं कर सके।

Bollywood Tadka


अनुष्का शर्मा ने लिखा, कुछ ही वक्त बीता और हमें एक और वीभत्स रेप के बारे में पता चला। किस दुनिया में ये राक्षस किसी यंग लाइफ के साथ ऐसा करने का सोच सकते हैं।

Bollywood Tadka
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने लिखा- हाथरस और बलरामपुर की घटनाओं के बारे में सुनकर मेरे पास बोलने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं व्यथित परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं और उम्मीद करती हूं कि प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। त्वरित क़ानूनी कार्रवाई से दोषियों को सजा दिलाने की ज़रूरत है।

Bollywood Tadka
अथिया शेट्टी ने ट्वीट कर लिखा- दुष्कर्म, हिंसा, हमला, हत्या। बहुत हो चुका। क्रूरता के शिकार। यही समय है, हम खड़े हों और समाज की मानसिकता को बदलने की कोशिश करें। मुझे यक़ीन है, प्रशासन न्याय करेगा।

Bollywood Tadka


बताते चले, हाथरस केस के बाद बलरामपुर में 22 साल की लड़की के साथ कुछ दरिंदों ने दुष्कर्म किया और उसे काफी पीटा। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गयी। दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है।

: suman prajapati

Priyanka chopraMadhuri DixitAnushka SharmaBalrampur gangrape caseBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...