main page

शादी के बाद बावली हो गई है क्या? प्रियंका का यह लुक देख लोग ऐसे उड़ा रहे हैं मजाक

Updated 07 May, 2019 11:27:11 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को पति निक जोनस के साथ MET Gala 2019 के पिंक कार्पेट पर वाॅक किया। इस इवेंट की कुछ तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को पति निक जोनस के साथ MET Gala 2019 के पिंक कार्पेट पर वाॅक किया। इस इवेंट की कुछ तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

 

तस्वीरों में प्रियंका सिल्‍वर गाउन में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर ताज भी सजा रखा था। हेयरस्‍टाइलिस्‍ट बोक-ही ने प्रियंका के बालों को संवारा था। प्रियंका ने अपने बाल कर्ली कर रखे थे।

Bollywood Tadka

वहीं निक की बात करें तो वह ऑल व्हाइट लुक में हैंडसम लग रहे हैं। प्रियंका की यह तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। प्रियंका के इस लुक को देख फैंस ट्विटर और इंस्टाग्राम पर खूब मजे लिए जा रहे हैं।

Bollywood Tadka

उनके हेयरस्‍टाइल पर एक यूजर ने प्रियंका की दो तस्‍वीरें शेयर कर उसे मुंबई लोकल में भीड़ से जोड़ दिया। यूजर लिखा-'दादर से पहले' और 'दादर के बाद'। वहीं कुछ यूजर ने प्रियंका की तस्वीरों पर कई भद्दे कमेंट की। 

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही बाॅलीवुड में कम बैक करने जा रही हैं। वह वह सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नज़र आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम नजर आएंगे।

Bollywood Tadka

इस फिल्म के जरिए फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा ‘दिल धड़कने दो’ के बाद दोबारा साथ में नजर आएंगे। फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

Bollywood Tadka

 

: Smita Sharma

priyanka chopratrolledlookmet gala 2019BollywoodBollywood Box Office Masala NewsCelebrityHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...