निक जोनस ने मदर्स डे पर अपनी पत्नी प्रियंका के लिए स्वीट मेसेज शेयर किया। उन्होंने मालती के साथ प्रियंका की क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए एक फोटो शेयर की, जिसमें मालती अपनी मां के कंधे पर बैठी मुस्कुरा रही हैं।
15 May, 2023 12:34 PMमुंबई। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने मदरहुड को खूब इंजॉय कर रही है। हाल ही में यह एक्ट्रेस इंडिया पहुंचीं, जहां उन्होंने कजिन परिणीति चोपड़ा की इंगेजमेंट सेरेमनी में शिरकत की। प्रियंका इस दौरान काफी रिलैक्स और मस्तीभरे मूड में नजर आईं। परिणीति की सगाई के बाद एक्ट्रेस ने अपनी मां और मालती के साथ मदर्स डे एंजॉय किया।
इस मौके पर निक जोनस ने मदर्स डे पर अपनी पत्नी प्रियंका के लिए स्वीट मेसेज शेयर किया। उन्होंने मालती के साथ प्रियंका की क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए एक फोटो शेयर की, जिसमें मालती अपनी मां के कंधे पर बैठी मुस्कुरा रही हैं। इस खूबसूरत फोटो और वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''हैप्पी मदर्स डे माय लव। आप बहुत अच्छी मां हो। आपकी वजह से हर दिन मेरा और मालती मैरी का दिन अच्छा बीतता है।''
इस कैप्शन के जवाब में प्रियंका ने भी निक के लिए अपना प्यार भेजा। उन्होंने लिखा “आई लव यू जान। मुझे मां बनाने के लिए आपका धन्यवाद।”
इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें प्रियंका, मालती के साथ के मस्ती करता नजर आ रहीं हैं। वीडियो में मां-बेटी बहुत ही क्यूट लग रहीं है। फैंस इनकी जोड़ी पर दिल हार बैठे हैं और इस पोस्ट पर खूद प्यार लुटा रहे हैं।