main page

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी करीबी दोस्त मेघन को दी शादी की बधाई, है प्रिंस हैरी की GF

Updated 28 November, 2017 01:33:05 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल साइट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। ये फोटो है ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी और उनकी गर्लफ्रैंड मेघन मर्कले की। ये दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मेघन मर्कले, प्रियंका चोपड़ा की अच्छी दोस्त है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल साइट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। ये फोटो है ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी और उनकी गर्लफ्रैंड मेघन मर्कले की। ये दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मेघन मर्कले, प्रियंका चोपड़ा की अच्छी दोस्त है। प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है कि-Congratulations to my girl @meghanmarkle and Prince Harry!! I’m so happy for you Meg! You deserve the best always..keep smiling that infectious smile. Xoxo 🎉🥂❤️👰। 

Bollywood Tadka

बता दें कि राजकुमार हैरी प्रिंस चार्ल्स के दूसरे बेटे हैं। वहीं मेघन अमेरिकन टीवी एक्ट्रेैस हैं। उन्हें हॉलीवुड टीवी सीरियल सूट से पहचान मिली। मेघन और प्रियंका दोनों ही अमेरिकन टीवी का जाना-माना चेहरा है। प्रियंका पॉपुलर अमेरिकी टीवी सीरियल की तीसरी सीरीज क्वांटिको में काम कर रही हैं। प्रियंका और मेघन की पहली मुलाकात टोरंटो, कनाडा की एक पार्टी में हुई थी, जहां मेघन कानूनी ड्रामा सूट के लिए शूटिंग कर रही थी, और जब दो साल पहले मेघन ने लाइफस्टाइल ब्लॉग के लिए प्रियंका का इंटरव्यू लिया तो ये दोनों बहुत करीब आ गए।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

:

Priyanka ChopraMeghan MarklePrince Harry

loading...