main page

मंगेतर निक का हाथ थामें ड‍िनर डेट पर स्पाॅट हुई प्रियंका, तस्वीरों में दिखीं क्यूट कैमिस्ट्री

Updated 30 September, 2018 11:18:58 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इम दिनों फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं हाल ही में उनके मंगेतर निक जोनस अपने ब‍िजी शेड्यूल से वक्त निकालकर उनसे मिलने मुंबई पहुंचे। बीती रात दोनों को एक- साथ स्पॉट किया गया।

मुंबईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इम दिनों फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं हाल ही में उनके मंगेतर निक जोनस अपने ब‍िजी शेड्यूल से वक्त निकालकर उनसे मिलने मुंबई पहुंचे। बीती रात दोनों को एक- साथ स्पॉट किया गया। ये कपल यहां डिनर डेट पर गए थे।

Bollywood Tadka

इस दौरान प्रियंका ब्लैक ड्रेस पहने मजर आईं, जिसमें वह काफी हाॅट लग रही है। वहीं निक ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक जींस पहने हैंडसम लग रहे हैं। इस दौरान दोनों एक- दूसरे का हाथ थामें नजर आए।

Bollywood Tadka

दोनों एक- साथ काफी खुश दिखाई दिए।सोशल मीडिया पर दोनों की खूबसूरत तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। प्र‍ियंका-न‍िक की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। 

Bollywood Tadka

 

इससे पहले निक प्रियंका के साथ मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की सगाई में शामिल होने इटली पहुंचे थे। ईशा अंबानी की सगाई के बाद प्रियंका निक के साथ नहीं गईं बल्कि सीधा मुंबई लौट आईं और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में जुट गई थीं।

Bollywood Tadka


बता दें कि दोनों की सगाई 18 अगस्त को हुई थी। इस ग्रैंड फंक्शन की कई तस्वीरें सामने आई थी जिसमें रोका सेरेमनी और पार्टी की तस्वीरें शामिल थी। खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि शादी की तारीख को लेकर प्रियंका और निक ने अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

: Neha

priyanka chopranick jonasromanticdinner date

loading...