main page

चटोरा अंदाज: पहली बार अपने रेस्टोरेंट 'SONA' पहुंची प्रियंका, विदेशी दोस्तों संग देसी गर्ल ने खूब चटकारे लेकर खाए गोलगप्पे

Updated 27 June, 2021 08:40:03 AM

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल मार्च महीने में न्यूयॉर्क में इंडियन रेस्टोरेंट खोला था। उन्होंने अपने रेस्टोरेंट का नाम सोना रखा है। पीसी के इस रेस्टोरेंट के चर्चे हर तरफ थे। वहीं अब न्यूयॉर्क में अपना देसी रेस्टोरेंट खुलने के बाद पहली बार प्रियंका इस रेस्टोरेंट में पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोफेशनल कामों की वजह से बीते साल से लंदन में थीं। अब वो वापस अमेरिका लौट आई हैं। अमेरिका से लौटते ही वह अपने रेस्टोंरेंट जा पहुंची। य

लंदन: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल मार्च महीने में न्यूयॉर्क में इंडियन रेस्टोरेंट खोला था। उन्होंने अपने रेस्टोरेंट का नाम सोना रखा है। पीसी के इस रेस्टोरेंट के चर्चे हर तरफ थे। वहीं अब न्यूयॉर्क में अपना देसी रेस्टोरेंट खुलने के बाद पहली बार प्रियंका इस रेस्टोरेंट में पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोफेशनल कामों की वजह से बीते साल से लंदन में थीं।

Bollywood Tadka

अब वो वापस अमेरिका लौट आई हैं। अमेरिका से लौटते ही वह अपने रेस्टोंरेंट जा पहुंची। यहां देसी गर्ल ने अपने विदेशी दोस्तों संग गोलागप्पा पार्टी की, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं वह कई देसी खानों का दोस्तों के साथ मजा ले रही हैं।

Bollywood Tadka

तस्वीरों में पीसी का चटखौरा अंदाज देखने को मिल रहा है। पहली बार अपने रेस्टोरेंट में आने की खुशी प्रिंयका के चेहरे पर साफ दिख रही है। लुक की बात करें तो पीसी ब्लू शर्ट और नियोन पैंट में स्टाइलिश लग रही हैं।

Bollywood Tadka

इन तस्वीरों के साथ पीसी ने लिखा-'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं सोना में हूं और 3 साल की योजना के बाद ये सफल हुआ है। मेरा दिल किचन में जाने के बाद और टीम से मिलने से बहुत भरा है।

Bollywood Tadka

मेरे नाम के निजी डाइनिंग रूम, मिमिस से लेकर साज सज्जा तक है, भारतीय कलाकारों की शानदार कला , स्वादिष्ट भोजन और पेय, सोना में मिला।'

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो पीसी ने इस साल की शुरुआत में लंदन में सैम ह्यूगन, सेलीन डायोन, रसेल टोवी, स्टीव ओरम और ओमिड जलीली के साथ रोमांटिक ड्रामा 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी की। इसके अलावा, प्रियंका के पास 'द मैट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू', 'मिंडी कलिंग' के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी, मां आनंद शीला पर एक बायोपिक और एक अनस्क्रिप्टेड अमेजॉन सीरीज है। 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka Chopraenjoygol-gappasfriendsNew York restaurantSONABollywood NewsCelebrityHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...