main page

अपने पुराने अड्डे पर पहुंच खुशी से झूमी प्रियंका चोपड़ा, वीडियो शेयर कर बोलीं- मुंबई मैंने तुम्हें बहुत मिस किया

Updated 03 November, 2022 10:52:25 AM

कहते हैं न चाहे आप पूरी दुनिया क्यों घूम लें, लेकिन जो सुकून खुद के घर में मिलता है वो कहीं नहीं मिलता। ऐसा ही कुछ 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के साथ भी है। भले ही वह अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी करके विदेश में बस गई हैं, लेकिन जो खुशी उन्हें अपने देश की धरती पर मिलती है उसकी बात ही कुछ अलग है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं। 3 साल बाद भारत लौटकर पीसी बेहद खुश हैं और मुंबई में वह अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमकर खूब एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने पुराने अड्

बॉलीवुड तड़का टीम. कहते हैं न चाहे आप पूरी दुनिया क्यों घूम लें, लेकिन जो सुकून खुद के घर में मिलता है वो कहीं नहीं मिलता। ऐसा ही कुछ 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के साथ भी है। भले ही वह अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी करके विदेश में बस गई हैं, लेकिन जो खुशी उन्हें अपने देश की धरती पर मिलती है उसकी बात ही कुछ अलग है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं। 3 साल बाद भारत लौटकर पीसी बेहद खुश हैं और मुंबई में वह अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमकर खूब एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने पुराने अड्डे पर लौटने की खुशी व्यक्त की है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह मुंबई में समंदर किनारे खूब मस्ती करती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- “अपने पुराने अड्डे पर, चाहें फिर सिर्फ एक ही मिनट के लिए क्यों न। मुंबई मैंने तुम्हें बहुत मिस किया।” इस वीडियो में प्रियंका व्हाइट आउटफिट में काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। फैंस उनके इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।

 


बता दें, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में अपने हेयरकेयर प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए आई हैं। बीते बुधवार उन्हें मुंबई में प्रोडक्ट लॉन्च करते हुए भी देखा गया था। व 

Content Writer: suman prajapati

Priyanka ChopraexpresshappinessreturningmumbaimissedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...