main page

शादी के 6 साल बाद मां बनीं टीवी एक्ट्रेस, बेटे को दिया जन्म

Updated 24 July, 2019 06:17:28 PM

टीवी सीरियल ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' फेम प्रियंका कालांत्री ने बेटे को जन्म दिया है। ये गुडन्यूज उनके पति विकास कलंतरी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। विकास कलंतरी ने पत्नी संग तस्वीर शेयर कर लिखा- ''हमें बेटा हुआ है।

मुंबई: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम प्रियंका कालांत्री ने बेटे को जन्म दिया है। ये गुडन्यूज उनके पति विकास कलंतरी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। विकास कलंतरी ने पत्नी संग तस्वीर शेयर कर लिखा- 'हमें बेटा हुआ है। मां और बेटा दोनों की सेहत अच्छी है। ये एक अलग एहसास है और मैं बेहद एक्साइटेड हूं।

Bollywood Tadka, प्रियंका कालांत्री इमेज, प्रियंका कालांत्री फोटो, प्रियंका कालांत्री पिक्चर, 

बता दें कि प्रियंका ने प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंजॉय किया था। उन्होंने बेबी बंप और पति संग कई फोटोशूट करवाए थे, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी।

Bollywood Tadka, प्रियंका कालांत्री इमेज, प्रियंका कालांत्री फोटो, प्रियंका कालांत्री पिक्चर, 

प्रियंका ने शादी के 8 साल बाद पहले बच्चे को जन्म दिया। विकास और प्रियंका बेसब्री से नन्हें मेहमान का इंतजार कर रहे है। बता दें कि प्रियंका और विकास ने साल 2012 में शादी रचाई थी। 

Bollywood Tadka, प्रियंका कालांत्री इमेज, प्रियंका कालांत्री फोटो, प्रियंका कालांत्री पिक्चर, 

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में प्रियंका ने आयुष अग्रवाल की बहन का रोल निभाया था। ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर होकर प्रियंका छिब्बर इन दिनों पति के साथ फैमिली बिजनेस कर रही हैं। वहीं, उनके पति विकास ने फिल्म 'प्यार जिंदगी है' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। विकास 'दिल बेचारा प्यार का मारा', 'जिज्ञासा' और 'जिमी' जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं। विकास ने टीवी शोज भी किए हैं। उन्होंने सीरियल नई पड़ोसन में राम का किरदार निभाया था, जिसने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई। 

Bollywood Tadka, प्रियंका कालांत्री इमेज, प्रियंका कालांत्री फोटो, प्रियंका कालांत्री पिक्चर, 

 

: Neha

priyanka kalantrivikas kalantribaby boyLatest Television NewsCelebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updatesentertainment news

loading...